फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Opened tender rates of handling contractors during the day, purchased 125 quintals of mustard from five farmers in the evening.

Charkhi Dadri News: दिन में हैंडलिंग कांट्रेक्टर के टेंडर रेट खोले, शाम को पांच किसानों की 125 क्विंटल सरसों खरीदी

Fri, 29 Mar 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Opened tender rates of handling contractors during the day, purchased 125 quintals of mustard from five farmers in the evening.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पहले दो दिन सरसों की सरकारी खरीद न होने पर दी जमींदारा कॉपरेटिव सोसायटी ने तीसरे दिन वीरवार को हैंडलिंग कांट्रेक्टर के टेंडर रेट खोले। दिन के समय यह प्रक्रिया पूरी की गई और शाम को हैंडलिंग कांट्रेक्टर ने अनाज मंडी में 5 किसानों से 125 क्विंटल सरसों खरीदी।
सोसायटी के सहायक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार को सरसों खरीद को लेकर बाढड़ा मंडी, झोझूकलां मंडी व चरखी दादरी मंडी से संबंधित हैंडलिंग कॉन्ट्रेक्टर के टेंडर खोले गए। समिति के प्रबंधक ईश्वर सिंह मोर व प्रधान विक्रमजीत सांगवान की अध्यक्षता में वीडियोग्राफी करवाई गई। तीनों मंडियों के हैडलिंग कॉन्ट्रेक्टर भी इस प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। इस दौरान तीनों मंडियों में खरीद से संबंधित पुख्ता प्रबंधों को लेकर हैंडलिंग कॉन्ट्रेक्टर के साथ विचार-विमर्श किया गया ताकि सरसों खरीद की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि शाम को पांच किसानों ने दादरी मंडी में 125 क्विंटल सरसों बेची। उन्होंने कहा कि हैंडलिंग कांट्रेक्टर सरसों की खरीद करेंगे और किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद को लेकर आज आढ़ती करेंगे बैठक
आढ़ती एसोसिएशन पदाधिकारी वीरवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे। बैठक में शामिल होकर लौटे पदाधिकारियों ने हैंडलिंग कांट्रेक्टर हायर करने संबंधी प्रक्रिया से अनभिज्ञता जताई है। सरसों खरीद को लेकर फैसला लेने के लिए दादरी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को मंडी परिसर में बैठक की जाएगी। मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया और अन्य पदाधिकारी कुरुक्षेत्र में लिए गए फैसलों की जानकारी आढ़तियों को देंगे और इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।


वर्जन:
हैंडलिंग कांट्रेक्टर के जरिये समिति सरसों की खरीद करेगी। पहले दिन दादरी मंडी में 5 किसानों से 125 क्विंटल सरसों खरीदी गई। प्रयास रहेगा कि सरसों खरीद सुचारु रखी जाए, ताकि किसानों को समस्या न आए। राजेश कुमार, सहायक मैनेजर, दी जमींदारा कॉपरेटिव सोसायटी




वीरवार को हम कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेने गए थे। इसके चलते मुझे हैंडलिंग कांट्रेक्टर के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार को दादरी मंडी में एसोसिएशन की बैठक कर आगामी निर्णय लेंगे। - रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, दादरी अनाज मंडी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed