फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   open the school

पहले दिन कम रही संख्या, एक डेस्क पर बैठाया एक विद्यार्थी

Sat, 17 Jul 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
open the school
कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने पर अब तीन माह बाद कक्षा नौंवी से बारहवीं के स्कूल शुक्रवार को खुल गए। जिला में 241 स्कूलों में विद्यार्थियों से रौनक लौटी। हालांकि प्रथम दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम ही रही। एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया गया। कक्षाएं तीन घंटे लगीं। कुछ राजकीय स्कूलों में तो विद्यार्थी संख्या बेहद कम रही। शहीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 417 में 126 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए। इसी प्रकार नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 568 में से मात्र 15 छात्राएं ही स्कूल पहुंची। शहर के वैश्य स्कूल में 473 में से 217 विद्यार्थी हाजिर हुए।
विज्ञापन

जिला में 241 सरकारी व गैर सरकारी स्कूल शुक्रवार को खुल गए। विद्यार्थियों के स्कूल में प्रवेश करने पर तापमान की जांच की गई। इससे पहले वीरवार को ही सभी स्कूलों के कमरों को सैनिटाइज करवाया गया। कमरों में बेंचों की संख्या सीमित रखी गई ताकि भीड़ न बनने पाए। विद्यार्थियों के बीच सामाजिक दूरी की पालना के लिए शिक्षक दिनभर सक्रिय रहे। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सुबह करीब 8:45 पर स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचना शुरू हुए। सबसे पहले मास्क की जांच की गई और जिन विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं था, उन्हें स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ से मास्क दिया गया। इसके बाद उनके शरीर के तापमान की जांच की गई और फिर उन्हें कक्षाओं में प्रवेश करने दिया गया। क्लास रूम में रखे डेस्क पर प्रत्येक बच्चे का नाम लिखा था और उसी के अनुसार बच्चों को बैठाया गया। दोपहर 12 बजे छुट्टी कर दी गई। वहीं, डीईओ जयप्रकाश ने स्कूलों का निरीक्षण करते हुए कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed