फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Only 8 corona case active

52 वर्षीय व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, अब आठ सक्रिय केस

Sun, 27 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Only 8 corona case active
जिले में शनिवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है और अब जिले में आठ सक्रिय केस हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि उमरवास निवासी 52 वर्षीय संक्रमित मिला है जिसे विभाग ने ट्रेस कर होम आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने बताया कि नया के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5055 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि 26 जून तक दादरी जिले से कोरोना जांच के लिए 197102 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 5055 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 191282 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 611 सैंपल लिए गए और फिलहाल 735 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 4910 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 137 संक्रमण के चलते दम तोड़ चुके हैं। उन्होंने बताया जिले में इस समय आठ कोरोना एक्टिव केस हैं और सभी होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शनिवार को 18 केंद्रों पर सेशन लगाकर 6747 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि 19 प्लस उम्र के 3488 लोगों को कोवैक्सीन और 1616 को कोविशील्ड लगाई गई। उन्होंने बताया कि 45 प्लस आयुवर्ग के 1052 लोगों को को वैक्सीन और 592 को कोविशील्ड की डोज दी गई। शनिवार को सिविल अस्पताल में सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ और वहां 987 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed