फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Only 17 drones for 2480 players, facilities in sports stadium are also secondary

Charkhi Dadri News: 2480 खिलाड़ियों के लिए 17 ही द्रोण, खेल स्टेडियम में सुविधाएं भी गौण

Thu, 06 Jul 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Only 17 drones for 2480 players, facilities in sports stadium are also secondary
हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास से पहले वार्मअप होते खिलाड़ी और कोच।
चरखी दादरी। खेलों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम चमकाने वाला चरखी दादरी जिला आज भी खेल सुविधाओं का मोहताज है। राजीव गांधी और अन्य छोटे स्टेडियम में खेल सुविधाओं की कमी बनी है जबकि जिले में कोच की भी कमी बनी है। जिला खेल विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 2480 खिलाड़ी हैं। जिनमें राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान छोड़ने वाले भी खिलाड़ी है। खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज जिले में 98 कोच तैनात होने चाहिए जबकि इस समय 17 से ही काम चलाया जा रहा है। कोच की कमी का असर सीधे तौर पर खिलाड़ियों के अभ्यास पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोच की कमी से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को अभ्यास व विभिन्न स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी में परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी ओर जिला खेल उपलब्धियों के मामले में विश्व स्तर पर प्रदेश और देश का मान बढ़ा रहा है। कुश्ती व बॉक्सिंग जैसे अहम खेल के लिए भी जिले में एक-एक ही कोच हैं। विभाग ने कोच की कमी दूर करने के प्रयास जरूर किए गए हैं, लेकिन नाकाफी हैं।
विज्ञापन




बता दें कि जिले में इस समय 24 सरकारी व निजी खेल नर्सरियों में 600 खिलाड़ी विभिन्न खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं। इनमें से 17 नर्सरी खेल विभाग की हैं जबकि 7 निजी संस्थानों में चल रही हैं। इन नर्सरियों में कुल 17 कोच तैनात हैं। ऐसे में यह कोच केवल खेल नर्सरियों में ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वहीं, कोच की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में बने छह राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह है विभिन्न खेलों के लिए कोच की स्थिति:
खेल कोच की संख्या

वॉलीबाल 3
कबड्डी 3

एथलेटिक्स 3
क्रिकेट 1

बॉक्सिंग 1
कुश्ती 1
खो-खो 1

जिम्नास्टिक 1

फुटबाल 1
हॉकी 1

हैंडबाॅल 1

जिला खेल विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जाता है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाए। विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को जिले में कोच की संख्या बढ़ाने की मांग की जा चुकी है। उम्मीद है कि खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार जल्द ही कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी।

-बस्तीराम, जिला खेल अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed