फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Only 15 to 20 percent students reached school on the first day

पहले दिन 15 से 20 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only 15 to 20 percent students reached school on the first day
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करतीं छात्राएं - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। एक महीने के बाद स्कूलों में फिर से बच्चों की चहल पहल नजर आई। मगर विद्यार्थियों व अभिभावकों में कोरोना का खौफ भी दिखा। इसके चलते पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 15 से 20 फीसदी में ही सिमट गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को दसवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार स्कूलों में जाने के लिए विद्यार्थी को वैक्सीन की डोज लेना व अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। पहले दिन विद्यार्थियों व अभिभावकों में कोरोना का डर दिखा। जिले के स्कूलों में मात्र 15 से 20 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। हालांकि स्कूलों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। बच्चों को छह फुट की सामुदायिक दूरी के साथ कक्षाओं में बैठाया गया। हर कमरे में 10 से कम विद्यार्थी रहे। इससे पहले विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, माता-पिता के अनुमति पत्र और स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल में प्रवेश मिला।
विज्ञापन

बच्चों के चेहरों से मास्क गायब
कुछ स्कूलों में हालांकि लापरवाही भी नजर आई। काफी बच्चों के चेहरों से मास्क गायब थे। प्रवेश के समय अधिकतर बच्चों ने मास्क लगा रखे थे, मगर बाद में अधिकतर बच्चों ने मास्क उतार दिये। कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान तो सामुदायिक दूरी के नियम का पालन किया गया मगर बाद में बच्चे बिना किसी सामुदायिक दूरी से एक-दूसरे के साथ मिलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइज किए गए स्कूल
सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय के बाद कुछ स्कूल मुखियाओं ने अपने स्कूलों की सभी कक्षाओं को एक दिन पहले ही सैनिटाइज करवा लिया तो कुछ स्कूलों में मंगलवार स्कूल निर्धारित समय से पहले सैनिटाइज किया गया। कक्षाओं में बच्चों को भी बार-बार सैनिटाइज करवाया गया।
शहीद दलबीर सिंह मॉडल स्कूल की स्थिति
कक्षा कुल विद्यार्थी उपस्थित
10वीं 27 08
11वीं 294 81
12वी 200 62
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थिति
कक्षा कुल विद्यार्थी उपस्थित
10वीं 134 20
11वीं 225 35
12वीं 145 25
यह है जिले में स्कूली बच्चों की संख्या
कक्षा विद्यार्थियों
10वीं 3800
11वीं 4500
12वीं 3592
स्कूल के स्टाफ सदस्य को वैक्सीन लग चुकी है। आज पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही है, मगर जल्द ही बच्चों की संख्या बढ़ेगी। कोरोना से बचाव के लिए स्कूल में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है और सामुदायिक दूरी के साथ बच्चों को कक्षाओं में बैठाया गया। - सुरेश यादव, प्रिंसिपल, शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल

----
कोविड 19 के सुरक्षा नियमों और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बच्चों की पहले दिन कक्षाएं लगाई गई है। बच्चों की संख्या पहले दिन काफी कम रही है मगर धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। - श्रीभगवान, प्रिंसिपल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

   शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चे की स्क्रीनिंग करते हुए कर्मचारी। ?

शहीद दलबीर सिंह मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चे की स्क्रीनिंग करते हुए कर्मचारी। ?- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed