{"_id":"6199472a9260087cdb5dc925","slug":"one-stop-center-became-a-ray-of-hope-for-the-suffering-women-charkhidadri-news-hsr617393578","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर बना पीड़ित महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर बना पीड़ित महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण
विज्ञापन
लोहारु रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी में वन स्टॉप सेंटर के रूप में महिलाओं को अब अपनी व्यथा सुनाने व उनका समाधान करवाने का जरिया मिल गया है। अभी तक यहां महिलाओं व बाल अपराध से संबंधित 411 मामले आ चुके हैं। इनमें से पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाने के लिए 335 मामलों का सेंटर की ओर से निपटारा कर दिया गया है। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी एकता श्योराण ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि करीब ढाई साल पहले मार्च 2019 में दादरी शहर के लोहारू रोड के समीप वन स्टॉप सेंटर की शुरुआत की गई थी। यह सेंटर जिले में महिला जागरूकता का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में चलाया जा रहा यह सेंटर इस उद्देश्य से स्थापित किया गया था कि यहां मानसिक रूप से परेशान या अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को उम्मीद की एक राह मिल सके। अपने मकसद को कामयाब कर रहे
एकता श्योराण ने बताया कि अभी तक सैकड़ों महिलाओं व बच्चों को वन स्टॉप सेंटर से मदद मुहैया करवाई गई है। पुलिस थानों या सीधे तौर पर 411 मामले यहां आए हैं। इनमें घरेलू हिंसा से संबंधित 138, यौन उत्पीड़न के 9, मानव तस्करी के दो, साइबर क्राइम के पांच, गुमशुदगी के 8, अन्य 233, दुष्कर्म का एक, अपहरण के चार, लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के 9, बाल विवाह का एक और महिला पर हमला करने का एक केस शामिल है। इनमें से 335 मामले निपटा दिए गए हैं और बाकी में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस व जिला न्यायवादी की सहायता से मामलों का निपटारा किया जाता है। सेंटर में कानूनी सलाहकार, मनोवैज्ञानिक, स्वास्थ्य कर्मचारी की निगरानी में पीड़ित महिला या बच्चों को उचित परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 181 पर महिलाएं कर सकती हैं कॉल
सेंटर प्रभारी ने बताया कि पंचकूला से हेल्पलाइन नंबर 181 की सेवाएं 24 घंटे जारी रहती है। कोई भी महिला इस नंबर पर फोन कर अपनी समस्या बता सकती है। इसमें कोई मामला दादरी जिला का हुआ तो उसे उनके पास सूचना मिल जाती है, जिसके बाद वे अपना काम शुरू कर देते हैं। एकता श्योराण ने बताया कि समझाने-बुझाने से भी परिवार का मनमुटाव दूर होता है और महिलाओं को अपना खोया हुआ सम्मान वापस मिलता है।