{"_id":"659ef8ce4d0c6fd7180240a7","slug":"one-accused-of-fraud-by-sending-link-arrested-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11915-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: लिंक भेजकर धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: लिंक भेजकर धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Jan 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने फोन पर लिंक भेजकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के भुज निवासी हार्दिक तलकशी भाई ठाकर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गांव निहालगढ़ निवासी नर सिंह ने दादरी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट से आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष 28 जून को निहालगढ़ निवासी नरसिंह पुत्र देवेंद्र ने साइबर क्राइम थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनने बताया था कि 22 मई 2023 को एक अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर टास्क खेलने के लिए एक लिंक आया।
उसने चार जून को लिंक पर क्लिक किया तो ज्योति नाम से टेलीग्राम अकाउंट खुला। इसमें उसने टास्क खेलने के लिए दो दिन रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उसके साथ फ्रॉड हुआ। उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी का काम करता है और फर्जी कंपनियों के नाम से खाते खुलवाकर उनमें लोगों से रुपये जमा करवाता है।
- साथी खुलवाता था आदिवासियों के खाते
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका साथी नीरज आदिवासियों को झांसे में लेकर खाता खुलवाता और फिर इन्हें खुद प्रयोग करता था। आरोपी हार्दिक ने ब्राह्मणी ट्रेडिंग के नाम से फर्जी कंपनी खोली थी और इसमें वह फर्जी तरीके से रकम जमा करवाता था।