फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On Tuesday, 123 infected healthy, 90 percent were undergoing treatment at home.

मंगलवार को 123 संक्रमित स्वस्थ, 90 फीसदी का घर पर चल रहा था इलाज

Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
On Tuesday, 123 infected healthy, 90 percent were undergoing treatment at home.
जिले में मंगलवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही 40 नए संक्रमित भी मिले हैं। नए संक्रमितों में से 13 शहर के और 27 गांवों के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मृतकों का दाह-संस्कार करवाया। इसके साथ 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 90 फीसदी संक्रमित होम आइसोलेट थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में चार संक्रमितों की मौत हुई हैं। काकड़ोली हट्ठी निवासी 49 साल की महिला, चांगरोड निवासी 75 साल की महिला, सांवड़ निवासी 75 साल के व्यक्ति और खातीवास निवासी 46 वर्षीय संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके तत्काल बाद उनके परिजनों को सूचित कर प्रोटोकॉल के अनुसार गामड़ी क्षेत्र स्थित रामबाग में उनका अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके अलावा मंगलवार को 40 नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 2565 हो गई है। इनमें से 53 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 2006 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 123 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया और इनमें से 90 फीसदी होम आइसोलेट थे। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 506 संक्रमित उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

1157 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित
चार माई तक जिले से कोरोना जांच के लिए कुल 160569 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 1157 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। मंगलवार को 628 नए सैंपल लिए गए जबकि 496 सैंपल की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची हैं। इनमें से 458 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 40 की पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में मिले नए संक्रमित
घिकाड़ा रोड निवासी 32 वर्षीय महिला, एमसी कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष चौक निवासी 57 वर्षीय महिला, वार्ड-17 निवासी 49 वर्षीय महिला, वार्ड-16 निवासी 49 वर्षीय महिला, वार्ड-20 निवासी 32 वर्षीय महिला, वार्ड-18 निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-16 निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सरदार झाडू सिंह चौक निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-दो निवासी 30 वर्षीय महिला, सिविल अस्पताल के समीप रहने वाली 29 वर्षीय युवती और लोहारु रोड निवासी 26 वर्षीय युवती संक्रमित मिली है।
इस गांव में इतने केस आए सामने
मंगलवार को गांव छिल्लर, रामनगर, समसपुर, झुप्पा कलां, बिरोहड़, मौड़ी, खोरडा, सांवड़, कादमा, नौसवा, मिसरी, ढाणी फौगाट, लोहरवाड़ा, साहुवास, दूधवा, भागेश्वरी, सांजरवास, महराणा, रावलधी व सांजरवास में एक-एक जबकि रामनगर में दो संक्रमित मिले हैं।

मंगलवार को चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 40 नए केस मिले हैं। पिछले दो दिनों में रिकवरी रेट काफी बढ़ा है। लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतना जारी रखें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed