फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   On the lines of sons, two daughters started fighting...

Charkhi Dadri News: बेटों की तर्ज पर निकाली दो बेटियों की घुड़चढ़ी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
On the lines of sons, two daughters started fighting...
घुड़चढ़ी के दौरान घोड़ी पर बैठीं नीरज व निशा।
चरखी दादरी/झोझूकलां। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। यह संदेश देने के लिए बलाली निवासी मांगेराम ने अपनी पोतियों की बेटों की तर्ज पर घुड़चढ़ी कराई। दोनों पोतियां घोड़ी पर सवार हुईं और लड़कों की तर्ज पर परिजनों ने अन्य रस्में निभाईं।
विज्ञापन

घोड़ी चढ़ने वालीं बेटियां नीरज और निशा दंगल गर्ल गीता व बबीता फोगाट के पैतृक गांव बलाली से हैं। शुक्रवार रात दोनों की घुड़चढ़ी निकाली गई और उनके पिता कपूर सिंह व दादा मांगेराम की इस पहला को ग्रामीणों ने सराहा। वहीं, घुड़चढ़ी में शामिल परिजनों ने गीतों पर नाचकर अपनी खुशी जाहिर की। परिजनों ने बताया कि गांव बलाली में लड़कियों की घुड़चढ़ी निकालने से सभी ग्रामीण खुश हैं। परिवार ने बड़ी खुशी से लड़कियों का बेटे की तरह ही पालन-पोषण किया है। उनका उद्देश्य है कि समाज में लड़का-लड़की में भेदभाव न समझ लड़कियों को भी बेटे के बराबर दर्जा दिलाना है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योत्सना सांगवान ने परिजनों को बेटियों की घुड़चढ़ी निकालने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि चरखी बलाली गांव पहले भी कई सराहनीय पहल कर चुका है। यहां हर घर में बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाने की शुरुआत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed