{"_id":"6889181e791a500325057cd7","slug":"obstruction-in-rob-construction-increased-cost-in-the-name-of-shifting-drinking-water-and-sewer-lines-the-public-health-department-has-requested-3-crore-rupees-from-pwd-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141641-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आरओबी निर्माण में रुकावट...पेयजल-सीवर लाइन शिफ्ट करने के नाम पर बढ़ी लागत, जनस्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी से मांगे 3 करोड़ रुपये और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आरओबी निर्माण में रुकावट...पेयजल-सीवर लाइन शिफ्ट करने के नाम पर बढ़ी लागत, जनस्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी से मांगे 3 करोड़ रुपये और
विज्ञापन
दादरी के रोहतक रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू किया गया आरओबी निर्माण कार्य। संवाद
चरखी दादरी। रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए पेयजल और सीवर लाइनों को शिफ्ट करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से अतिरिक्त 3 करोड़ रुपये की मांग की है।
9 महीने पहले तैयार किए एस्टिमेट के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने एक करोड़ रुपये जमा कराए थे, लेकिन अब कुल लागत बढ़कर चार करोड़ रुपये हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने नए एस्टिमेट के आधार पर बजट और स्वीकृति के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अतिरिक्त राशि जमा होने के बाद ही पेयजल और सीवर लाइनों को स्थानांतरित किया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 9 माह पहले जो एस्टिमेट दिया गया था, उसमें कुछ लाइनों को शामिल नहीं किया गया था। बाद में जिन लाइनों को भी शिफ्ट करना जरूरी पाया गया, उनकी वजह से कुल लागत बढ़ गई है।
विज्ञापन
78 करोड़ की लागत से 940 मीटर लंबा बनेगा आरओबी : रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बनने वाले इस तीसरे ओवरब्रिज की कुल लागत करीब 78 करोड़ रुपये है। इसमें से 40 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग और 18 करोड़ रेलवे विभाग वहन करेगा। शेष 20 करोड़ रुपये वन विभाग, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों में खर्च होंगे। ओवरब्रिज की कुल लंबाई लगभग 940 मीटर होगी, जिसमें 880 मीटर की दूरी लोक निर्माण विभाग द्वारा और 60 मीटर रेलवे विभाग द्वारा बनाई जाएगी।