फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NSS camp started in dadari

Charkhi Dadri News: स्वयंसेवकों को बताया एनएसएस का इतिहास

Sun, 17 Mar 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 17 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
NSS camp started in dadari
बिरोहड़ के राजकीय कॉलेज में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर मौजूद स्वयंसेवक और कॉलेज प्राध्यापक। 
चरखी दादरी। बिरोहड़ के राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार से शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य सत्यव्रत के निर्देशानुसार महाविद्यालय की प्रशासन अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने किया।
विज्ञापन

डॉ. अनीता रानी ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का इतिहास और समाज में उनकी भूमिका बताई। कार्यक्रम अधिकारी सुनीता और डॉ. सवीन ने एनएसएस की स्थापना, उद्देश्य और शिविर में होने वाली गतिविधियों के विषय में बताया। स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत गाया।
विज्ञापन

डॉ. अमरदीप ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। निर्देशक पवन कुमार ने योग एवं ध्यान का महत्व बताकर ध्यान की कुछ विधियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान के जरिए जीवन में संतुलन एवं स्थिरता पाई जा सकती है। योग ध्यान की सक्रिय विधि का अभ्यास भी शिविर में कराया गया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, ओमवीर और सहायक प्रोफेसर पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय बाढड़ा का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

बाढड़ा। राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की देखरेख में 100 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य सूबे सिंह ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्य बताए। जीवन में लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने धर्मशाला की सफाई कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यशवंती ने सात दिनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की और स्वयंसेविकाओं की विभिन्न समितियों का गठन किया। इस अवसर पर रिंकू, मनीषा, डॉ. पूनम, जयवीर, ओमप्रकाश, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed