फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NP team confiscated 23 kg polythene, challaned 28 thousand rupees

नप टीम ने जब्त की 23 किलोग्राम पॉलिथीन, 28 हजार के किए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
NP team confiscated 23 kg polythene, challaned 28 thousand rupees
चरखी दादरी। प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी मंगलवार को नगर परिषद टीम की कार्रवाई के दौरान देखने को मिली। टीम ने दो दुकानों से न केवल 23 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद की, बल्कि दुकानदारों के 28 हजार रुपये के चालान भी किए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। ईओ राजेश वर्मा का कहना है कि यह कार्रवाई पर अब नियमित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद टीम ने ईओ के आदेश पर मंगलवार सुबह शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत टीम करीब 10 प्रतिष्ठानों पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग जगहों से 23 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की और इसके चलते एक दुकानदार का 25 हजार का तो दूसरे का तीन हजार रुपये का चालान किया गया। दुकानों के अलावा रेहड़ियों पर भी जांच की गई। सात सदस्यीय टीम के ग्राउंड में उतरने से पॉलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों व रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया और इसके बाद तो उन्होंने जूट के थैलों में ग्राहकों को सामान देना शुरू कर दिया। दो दुकानदार ऐसे मिले जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान में पॉलिथीन छिपाकर रखी थीं, लेकिन टीम ने उन्हें ढूंढ लिया। इस पर संज्ञान लेते हुए उनके चालान किए गए।
विज्ञापन

- टीम में ये रहे शामिल
पॉलिथीन प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम में सात अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। भवन निरीक्षक संदीप, अरुण कुमार, कृष्ण, सतबीर व अरुण सिंह कार्रवाई करने पहुंची टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह मुहिम नियमित चलाई जाएगी। मंगलवार को हमारी टीम ने 28 हजार रुपये के चालान किए जबकि करीब 23 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की।
राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed