फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now you can also do MBA in Hindi and Odia from IGNOU.

Charkhi Dadri News: इग्नू से अब हिंदी और ओडिया में भी कर सकेंगे एमबीए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Now you can also do MBA in Hindi and Odia from IGNOU.
चरखी दादरी। इग्नू ने अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हिंदी और ओडिया भाषा में एमबीए कोर्स शुरू किया है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) करने के इच्छुक छात्र अब हिंदी और ओडिया भाषा में भी कोर्स कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने हिंदी और ओडिया भाषा में एमबीए कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा को सुलभ और समावेशी बनाने के लिए इग्नू ने इन कार्यक्रमों को शुरू किया है। यह पहल ई-कुंभ परियोजना के तहत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के साथ मिलकर की गई है। क्षेत्रीय भाषाओं में एमबीए कार्यक्रम पेश कर इग्नू ने पेशेवर शिक्षा को छात्रों के लिए सुलभ बनाया है। इग्नू की इस पहल से हजारों इच्छुक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed