{"_id":"618c1332c98b2111a7756d02","slug":"now-pink-buses-will-run-for-girl-students-not-for-patients-charkhidadri-news-hsr616537157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मरीजों के लिए नहीं छात्राओं के लिए दौड़ेंगी गुलाबी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मरीजों के लिए नहीं छात्राओं के लिए दौड़ेंगी गुलाबी बसें
विज्ञापन
गुलाबी बस जो अब छात्राओं के लिए चलाई जाएगी।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। गुलाबी बसें अब फिर छात्राओं के लिए जिले के विभिन्न रूटों पर दौड़ लगाएंगी। रोडवेज प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से पांच में तीन बसें वापस मांग ली है। कॉलेज प्राचार्यों से बातचीत करने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने दो बसों के रूट निर्धारित कर दिए हैं। तीसरी बस का रूट भी तैयार किया जा रहा है। इससे जिले के करीब 15 गांवों के छात्राओं की कॉलेज पहुंचने की डगर आसान हो गई है। विभाग अगले सप्ताह तक इन बसों की सेवाएं शुरू कर देगा।
सरकार की ओर से करीब एक साल पहले महिलाओं और छात्राओं के लिए पांच गुलाबी बसें भेजी गई थीं। लॉकडाउन के चलते इन बसों का संचालन नहीं हो सका। वहीं, दूसरी लहर के प्रकोप के चलते रोडवेज ने इन पांचों गुलाबी बसों को एंबुलेंस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द कर दी थी। स्वास्थ्य विभाग ने इन बसों एंबुलेंस में रूपांतरण का इस्तेमाल किया। इनमें पांच से छह मरीजों को एकसाथ ले जाने की सुविधा की गई। अब जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं हैं, तो रोडवेज ने तीन गुलाबी बसें वापस ली हैं जबकि दो बसें अभी भी स्वास्थ्य विभाग के पास ही हैं। अब इन बसों छात्राओं के लिए विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा। दो बसों के रूट तैयार कर लिए गए है, जबकि तीसरी का रूट तैयार किया जा रहा है।
दो बसों का रूट प्लान
एक बस झोझूकलां महाविद्यालय की छात्राओं के लिए चलाई गई। यह बस नौरंगाबास जाटान, माई कलां, उण, चंदेनी, रामलवास गांवों की छात्राओं को लेकर झोझूकलां कॉलेज पहुंचेगी। वहीं, दूसरी बस दादरी-बाघोत रूट पर चलाई जाएगी। यह बस सेवा शुरू करने की मांग छात्राएं खुद रोडवेज अधिकारियों से कर चुकी हैं। इस रूट पर बस चलाकर चिड़िया, मौड़ी, मकड़ानी, रामनगर व कपूरी गांव की छात्राओं को दादरी कॉलेज तक पहुंचाया जाएगा। तीसरी बस का रूट प्लान भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो हजार से अधिक छात्राएं प्रतिदिन करती हैं सफर
शहर में तीन कॉलेज हैं जिनमें से राजकीय कॉलेज तो इसी सत्र से शुरू हुआ है। शहर के जनता और एपीजे कॉलेज में पढ़ने के लिए गांवों से प्रतिदिन एक हजार से अधिक छात्राएं आती हैं। इसके अलावा झोझूकलां, बाढड़ा, मांढी हरिया और बौंदकलां में कॉलेज हैं जिनमें आसपास के गांवों की करीब एक हजार छात्राएं सफर करती हैं। इस लिहाज से प्रतिदिन जिले में करीब दो हजार छात्राएं सफर करती हैं।
वर्जन::
छात्राओं को गांवों से कॉलेज पहुंचने में कोई परेशान न आए, इसके लिए मैंने रोडवेज जीएम को छात्राओं के लिए गुलाबी बसें चलाने के निर्देश दिए थे। अगर किसी रूट पर बस सेवा न होने से छात्राओं को दिक्कतें आ रही हैं तो वो इसकी जानकारी प्रशासन को दें। इसका तत्काल समाधान करवाया जाएगा।
प्रदीप गोदार, डीसी
वर्जन::
डीसी के निर्देश मिलने के बाद हमने स्वास्थ्य विभाग से पांच में से तीन गुलाबी बसें वापस ले ली हैं। प्राचार्यों से बात करने के बाद हमने दो का रूट मैप तैयार कर लिया है और जल्द ही तीसरी गुलाबी बस के संचालन का रूट भी तय कर दिया जाएगा।
रविश हुड्डा, जीएम, चरखी दादरी डिपो