फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Now garbage will be collected door-to-door from four villages

Charkhi Dadri News: चार गांवों से अब डोर-टू-डोर उठेगा कचरा

Sat, 23 Dec 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Now garbage will be collected door-to-door from four villages
झोझूकलां में ऑटो टिप्पर सेवा का शुभारंभ करते मौजिज लोग। संवाद
झोझूकलां। खंड के चार गांवों से अब डोर-टू-डोर कचरा का उठान होगा। हीलिंग हिमालय संस्था और सांगवान खाप कन्नी-13 की ओर से इसके लिए झोझूखुर्द, रामलवास, गुडाना व टोडी गांव को ऑटो टिप्पर भेंट किए गए। वहीं, संस्था पदाधिकारियों का कहना है कि जरूरत अनुसार जल्द ही अन्य गांवों में भी कचरे के उठान के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले सांगवान खाप कन्नी-13 की बैठक शनिवार को कुलवंत के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। इसमें कन्नी-13 के पूर्व प्रधान राजबीर सांगवान, होशियार सिंह, भगवान सिंह, श्रीचंद व सूबेदार मेजर ज्ञानीराम को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाव के वस्त्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कन्नी-13 प्रधान सूरजभान सांगवान ने बताया कि इससे पहले भी हीलिंग हिमालय संस्था कुछ गांवों से कचरा का उठान करवा रही है। अब चार गांवों को गाड़ी मुहैया करवाकर इसमें विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य गांवों को भी कचरा उठान कर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गाड़ियां मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा समाजसेवी कबूल सिंह, मोहरा देवी, धर्म कौर, सुरेंद्र कुब्जानगर, कन्नी-5 से सुरेश, रणबीर पहलवान, राज, विनोद, पवन, रविंद्र, दीपक, बिंदराज, राजेश, अमित बूंदी, बिल्लू, सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article