{"_id":"66e778fb4b98f6dcda0fabc6","slug":"nobody-break-ganpat-rai-record-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123371-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 56 साल में कोई नहीं तोड़ पाया पूर्व विधायक गणपतराय का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 56 साल में कोई नहीं तोड़ पाया पूर्व विधायक गणपतराय का रिकॉर्ड
Mon, 16 Sep 2024 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
फ्लैश बैक:
तीन बार दादरी हलके से विधायक रहे गणपतराय ने वर्ष 1968 के चुनाव में हासिल किए थे कुल मतदान के 53 प्रतिशत वोट, आज तक रिकॉर्ड बरकरार
बाढड़ा हलके में वर्ष 1996 के चुनाव में नृपेंद्र ने हासिल किए थे 52 प्रतिशत वाट
रबिन वर्मा
चरखी दादरी। दादरी हलके से तीन बार विधायक रहे गणपतराय का रिकॉर्ड 56 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया है। वर्ष 1968 के चुनाव में गणपतराय ने कुल मतदान का 53 फीसदी वोट लेकर एकतरफा जीत हासिल की थी। उस चुनाव में दादरी हलके से छह उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, बाढड़ा हलके में वर्ष 1996 के चुनाव में नृपेंद्र ने 52 प्रतिशत वोट अकेले पाया था। इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है।
बता दें कि अब तक जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 13 विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें से कुल मतदान में से सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजेता बनने का रिकॉर्ड दादरी हलके से गणपतराय व बाढड़ा हलके से नृपेंद्र के नाम है। अगर दादरी हलके के पिछले चुनावों के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 1968 के चुनाव में 22,804 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें से 53 फीसदी मतदाताओं के वोट गणपतराय के खाते में आए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र 18 प्रतिशत वोट ही मिल पाए।
इसी तरह, बाढड़ा हलके में वर्ष 1996 के चुनाव में नृपेंद्र सिंह ने एकतरफा वोट हासिल किए। उस चुनाव में 81,948 मतदाताओं ने मतदान किया और 52 प्रतिशत वोट अकेले नृपेंद्र को मिले। इस चुनाव में बाढड़ा हलके से 25 प्रत्याशी मैदान में थे। संवाद
विज्ञापन
- दोनों हलकों में ये तीन चुनाव रहे हैं रोचक
दादरी हलके में सबसे पहली कड़ी टक्कर वर्ष 1991 के चुनाव में रही। इसमें जगजीत सिंह ने विजेता धर्मपाल सिंह को टक्कर दी और दोनों की हार-जीत में मात्र 80 मतों का अंतर रहा। इसके बाद दूसरा नजदीकी मुकाबला वर्ष 2009 में सतपाल सांगवान व राजदीप फोगाट के बीच रहा। इस चुनाव में राजदीप मात्र 145 वोटों के अंतर से हारे। वर्ष 2000 के चुनाव में जगजीत सिंह विधायक बने और निकटतम प्रतिद्वंद्वी शकुंतला को उन्होंने 777 वोटों से हराया।
दादरी हलके के चुनावों के ये रहे परिणाम
वर्ष - विजेता - प्राप्त मत- उप विजेता - प्राप्त मत
1967 - गणपतराय - 13,782 - हरनाम सिंह - 12,400
1968 - गणपतराय - 11,864 - हरनाम सिंह - 69,908
1972 - गणपतराय - 17,922 - हरनाम सिंह - 15,303
1977 - हुकम सिंह - 14,449 - गणपत राय - 9349
1982 - हुकम सिंह - 20,943 - जगजीत सिंह - 16,439
1987 - हुकम सिंह - 25,677 - ऋषिपाल सिंह- 16,245
1991 - धर्मपाल सिंह - 20,918 - जगजीत सिंह - 20,838
1996 - सतपाल सांगवान- 33,690 - जगजीत सिंह - 22,269
2000 - जगजीत सिंह - 23,943 - शकुंतला - 23,166
2005 - नृपेंद्र सिंह - 29,164 - सतपाल सांगवान- 27,874
2009 - सतपाल सांगवान- 27,790 - राजदीप फोगाट- 27,645
2014 - राजदीप फोगाट- 43,400 - सोमबीर सिंह - 41,790
2019 - सोमबीर सिंह - 43,849 - सतपाल सांगवान - 29,577
बाढड़ा हलके के 13 चुनावों में ये रहे विजेता व उप विजेता
वर्ष - विजेता - हासिल मत- उप विजेता - हासिल मत
1967 - अजीत सिंह - 15,003 - चंद्रावती - 9,635
1968 - अमीर सिंह - 11,460 - अत्तर सिंह - 8,748
1972 - लज्जा रानी - 21,591 - अत्तर सिंह - 15,313
1977 - रण सिंह - 17,423 - अत्तरसिंह - 15,621
1982 - चंद्रावती - 21,905 - अत्तर सिंह - 20,808
1987 - रणसिंह - 31,279 - अत्तर सिंह - 26,423
1991 - अत्तर सिंह - 29,250 - दलबीर - 13,480
1996 - नृपेंद्र सिंह - 42,142 - रविंद्र - 14,715
2000 - रणबीर सिंह - 25,205 - नृपेंद्र सिंह - 18,415
2005 - धर्मबीर - 42,981 - रणबीर - 25,745
2009 - रघबीर सिंह - 34,280 - रणबीर सिंह - 33,571
2014 - सुखविंद्र मांढी - 39139 - रणबीर सिंह - 34133
2019 - नैना चौटाला - 52,938 - रणबीर सिंह - 39,234
फोटो 16
दादरी हलके से पूर्व विधायक गणपतराय। संवाद
फोटो 17
बाढड़ा हलके से पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह। संवाद