फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Nisha stood first in the slogan writing competition

Charkhi Dadri News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निशा रही प्रथम

Thu, 12 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Nisha stood first in the slogan writing competition
महिला काॅलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में भाग लेती छात्राएं।  - फोटो : 1
बाढड़ा। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन वीरवार को कार्यक्रम अधिकारी मीना व डॉ. मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य, प्राथमिक उपचार व नशामुक्ति विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनूप सिंह ने प्राथमिक उपचार एवं एचआईवी जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के महत्व, दुर्घटना या चोट लगने पर त्वरित सहायता के उपाय बताए। उन्होंने सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। सांयकालीन सत्र में सहायक प्रोफेसर यशवंती ने नशा दुरुपयोग विषय पर व्याख्यान दिया। इसी दौरान आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निशा प्रथम व अंतिम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed