फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Negligence: Sewer system stalled for four months, manholes also open

लापरवाही की इंतहा: चार माह से सीवर व्यवस्था ठप, मैनहोल भी खुले पड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Sewer system stalled for four months, manholes also open
कॉलेज रोड पर खुले सीवर मैनहोल में एक सप्ताह पहले गिरे स्कूटी सवार को बाहर निकालते राहगीर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर की एक तिहाई आबादी को जनता कॉलेज रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर पिछले चार माह से हालात विकट बने हुए है। आलम यह है कि यहां सीवर व्यवस्था ठप है जबकि मेनहोल भी खुले पड़े हैं। गत चार माह में यहां कुछ हादसे भी हुए हैं। करीब एक सप्ताह पहले तो स्कूटी सवार खुले मेनहोल में गिर गया था, जिसे मुश्किल से लोगों ने बाहर निकाला। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग के समस्या की सुध न लेने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड 8 स्थित पंचनद चौक से कॉलेज रोड को जोड़ने वाली 500 मीटर लंबी सड़क के बीच 4 सीवर मैनहोल खुले पड़े हैं जो जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे है। खुले पड़े मेनहोलों से दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सर्दियों के मौसम में कोहरे छाने पर यहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरों से निकला दूषित पानी सड़क के बीच भर जाने से जहां सड़क की हालात जर्जर है तो वहीं सीवर लाइनों से दूषित पानी की निकासी न होने पर उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि जाम सीवर समस्या व खुले पड़े मेनहोलों को ठीक करवाने की मांग को लेकर वो कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। विभाग लंबे समय से समस्या की अनदेखी कर रहा है। लोगों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी स्कूटी सवार दो युवक खुले मेनहोल में गिरकर घायल हो गए थे। राहगीरों ने समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया तो उनकी जान बच गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि अगर ऐसा ही हादसा रात के समय होता तो उनकी जान बचना काफी मुश्किल होता। उन्होंने जिला प्रशासन से खुले पड़े सीवर को ठीक करवाने के साथ सड़क निर्माण करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 30 मीटर चौड़ी सड़क रह गई 15 मीटर की
दरअसल, इस सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर है। चारों मेनहोल सड़क के बाई ओर हैं जो खुले पड़े हैं। इसके चलते यह सड़क अब 15 ही मीटर की बच गई है। सड़क संकीर्ण होने के चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
लोग बोले: विकट बने है हालात, विभाग को नहीं परवाह
- इस सड़क पर सीवर समस्या कई दिनों से बनी है और इसके चलते हालात विकट बने है। बावजूद इसके जन स्वास्थ्य विभाग समस्या की सुध नहीं ले रहा और लोग परेशान हैं।
विजय कुमार, वाहन चालक
- सड़क के बीच चार सीवर खुले पड़े हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। यहां से गुजरने वाले विद्यार्थियों व राहगीरों समेत स्थानीय लोग काफी दिक्कतें झेलने को विवश हैं।
-मोहित कुमार, स्थानीय निवासी
- सीवर की समस्या को लेकर कई बार चंपापुरी स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। खुले पड़े सीवर हादसों का कारण बन रहे हैं।

- ओमप्रकाश ठुकराल, स्थानीय निवासी,
- सड़क के बीच लगातार दूषित पानी भरा रहने से कॉलोनी में मच्छरों की भरमार बनी हुई है। लगातार मच्छर पनपने से यहां बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
- पिंकू शर्मा, स्थानीय निवासी
कॉलेज रोड पर खुले पड़े सीवर की समस्या का समाधान जल्द करवा दिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों, स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेगी।
-बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed