फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NEET paper leak case raises questions about the system: Sushil

नीट पेपर लीक प्रकरण ने खड़े किए व्यवस्था पर सवाल : सुशील

Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
NEET paper leak case raises questions about the system: Sushil
पत्रकारों से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील व अन्य पदाधिकारी। 
चरखी दादरी। जिला कांग्रेस कमेटी दादरी के अध्यक्ष सुशील ने कहा कि नीट परीक्षा लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अव्यवस्थाओं के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की तथा परीक्षा प्रणाली में हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव और अव्यवस्थाओं के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील ने कहा कि राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं हरियाणा लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थी पंचकूला में अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील ने कहा कि यह युवाओं के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता और रोजगार तथा भर्ती प्रक्रियाओं में विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, अपराध और नशे की समस्या युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा अपराध और नशे पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण, पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर राजू मान, संगठन महासचिव एडवोकेट आनंद कुमार बिजारणियां, ब्लॉक प्रधान सत्यवीर फोगाट, सुरेश बाढड़ा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed