फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NDA topper Anurag Sangwan was felicitated in his native village in Dadri

Dadri: एनडीए टॉपर अनुराग सांगवान का पैतृक गांव में हुआ अभिनंदन, खुली जीप में सवार होकर पहुंचा

Thu, 20 Apr 2023 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 02:38 PM IST
सार

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी शिरकत की और अनुराग सांगवान की पीठ थपथपाई। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि अनुराग ने दादरी जिले और छोटे से चंदेनी गांव के नाम का पूरा देश में डंका बजा दिया। वहीं, अनुराग सांगवान ने कहा कि उनकी सफलता में शिक्षकों और परिवार का हाथ है।

विज्ञापन
NDA topper Anurag Sangwan was felicitated in his native village in Dadri
एनडीए टॉपर अनुराग सांगवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीए परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने वाले चरखी दादरी के चंदेनी निवासी होनहार अनुराग सांगवान के सम्मान में गुरुवार को समारोह आयोजित किया गया। गुरूग्राम से अनुराग सांगवान दोपहर पैतृक गांव चंदेनी पहुंचे और वहां मौजिज लोगों ने अभिनंदन किया। इससे पहले बधवाना से लेकर चंदेनी तक अनुराग सांगवान को खुली जीप में लाया गया। आयोजनस्थल पर पहुंचने के बाद अनुराग को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


चंदेनी गांव के नाम का पूरा देश में डंका बजा
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने भी शिरकत की और अनुराग सांगवान की पीठ थपथपाई। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि अनुराग ने दादरी जिले और छोटे से चंदेनी गांव के नाम का पूरा देश में डंका बजा दिया। वहीं, अनुराग सांगवान ने कहा कि उनकी सफलता में शिक्षकों और परिवार का हाथ है।
विज्ञापन


दोनों से बहुत सहयोग और प्रेरणा मिली जिसकी बदौलत यह उपलब्धि हासिल कर पाया। अनुराग सांगवान ने कहा कि 12वीं की वार्षिक परीक्षा के साथ एनडीए परीक्षा की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन खुशी है कि एक बड़ी परीक्षा पास हो गई जबकि दूसरी परीक्षा में भी बेहत अंक आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed