फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Natural farming increases the amount of organic carbon in the soil: Swami Sachchidananda

प्राकृतिक खेती से मिट्टी में जैविक कार्बन की बढ़ती है मात्रा : स्वामी सच्चिदानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Natural farming increases the amount of organic carbon in the soil: Swami Sachchidananda
चरखी दादरी। प्राकृतिक कृषि प्रेरणा अभियान के तहत सर्वहित साधना न्यास एवं आर्यवीर दल के सदस्यों ने स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में गांव लाड में किसानों के साथ वार्ता की। स्वामी सच्चिदानंद ने किसानों से अपील है कि वे समाज कल्याण के लिए प्राकृतिक खेती करें। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध के अनुसार, प्राकृतिक खेती से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्राकृतिक खेती की विधियों से विभिन्न प्रकार की फसलों में होने वाली बीमारियों को भी रोका जा सकता है। प्राकृतिक खेती किसानों के लिए लाभदायक और टिकाऊ विकल्प है। वर्तमान समय में प्राकृतिक कृषि की सख्त जरूरत है। देशभर में प्राकृतिक खेती अपनाने का अभियान चल रहा है। प्राकृतिक ही एकमात्र खेती पद्धति है, जिससे जमीन उपजाऊ और नर्म बनती है।
विज्ञापन

इससे बारिश का पानी जमीन में ज्यादा जाता है। प्राकृतिक खेती से कृषि खर्च की बचत होती है और आय बढ़ती है। सर्वहित साधना न्यास सदस्यों ने प्राकृतिक कृषक राजकुमार शास्त्री की ओर से तैयार की गई प्राकृतिक बंशी गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। उनकी ओर से तैयार की गई 4 से 5 प्रकार की किस्म के तरबूज की फसल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार शास्त्री ने बताया कि उन्होंने 2010 में प्राकृतिक खेती की शुरुआत की थी और धीरे- धीरे गाय के गोबर से तैयार खाद से खेत की हालत को सुधारा गया है। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि शोधार्थी सुमंत्र आर्य, नरेश पहलवान, मित्रसेन आर्य, बिशन सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed