{"_id":"63d571002ba6d8547b6ddca3","slug":"na-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-41833-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में बदली जाएगी 20 किलोमीटर लंबी बिजली केबल, फॉल्ट होंगे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में बदली जाएगी 20 किलोमीटर लंबी बिजली केबल, फॉल्ट होंगे कम
Sun, 29 Jan 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड।
चरखी दादरी। बिजली निगम शहर के विभिन्न भागों में अंडर साइज बिजली तार को बदलेगा। शहर में 20 किलोमीटर लंबाई में तार बदलने की योजना है और 31 मार्च से पहले यह कार्य पूरा किया जाएगा। फिलहाल शहर में 30, 50 और 80 एमएम के तार लगे हैं। इनकी जगह अब 100 एमएम के तार लगाए जाएंगे। इससे तार टूटने की घटनाएं कम होंगी और फॉल्ट भी दूर होंगे। शहर में करीब 17 हजार उपभोक्ताओं और 90 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
गर्मी के सीजन में शहर में बिजली की खपत बढ़ना स्वाभाविक है। बिजली की खपत फरवरी व मार्च में सबसे कम होती है। दिसंबर, जनवरी, मई, जून व जुलाई माह में खपत सबसे ज्यादा होती है। खपत बढ़ने पर लोड भी बढ़ जाता है और लाइनों में फॉल्ट भी ज्यादा आते हैं। बिजली की खपत इस समय शहर में 54.56 लाख यूनिट है। मार्च में यह बढ़कर 60 लाख यूनिट, अप्रैल में 65 लाख यूनिट, मई में 85 लाख यूनिट और जून व जुलाई माह में खपत का आंकड़ा 110 लाख यूनिट तक पहुंच जाएगा। हर साल नए कनेक्शन भी जारी होते हैं। ऐसे में अब बिजली निगम ने अंडर साइज यानि कम आकार की केबल बदलने की योजना तैयार की है।
तार बदलने का कार्य बिजली निगम की टीमें नहीं करेंगी। इस कार्य के लिए एजेंसी हायर की जाएगी। एजेंसी को इस काम के लिए करीब दो माह का समय दिया जाएगा। निगम अधिकारियों की योजना है कि 31 मार्च तक यह काम हर हाल में पूरा करवा लिया जाए, ताकि मार्च-अप्रैल और जून-जुलाई में लोड बढ़ने पर लाइन न टूटे और फॉल्ट भी कम आए।
विज्ञापन
- फ्रिक्वेंसी कम होने पर काटनी पड़ती है पावर सप्लाई
खपत बढ़ने पर पावर सब स्टेशन में लगे मुख्य ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ना शुरू हो जाता है और फ्रिक्वेंसी डाउन होने लगती है। ऐसे में बीच-बीच में आपूर्ति को बंद करना पड़ती है ताकि मुख्य ट्रांसफार्मर लोड बढ़ने से जलने न पाए। वैसे शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है लेकिन फॉल्ट या अन्य कारणों के चलते आपूर्ति बीच में बाधित हो जाती है।
- शहर में लगे हैं 2200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर
31 मार्च तक निगम यह काम पूरा करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट को एजेंसी के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा। इससे आने वाले गर्मी सीजन में परेशानी नहीं आएगी। गर्मी में आंधी एवं बारिश की वजह से तार ज्यादा टूटती हैं। शहर में इस समय 22 सौ ट्रांसफार्मर के जरिये सप्लाई की जा रही है।
अंडर साइज की सभी तार बदले जाएंगे। इससे फॉल्ट में कमी आएगी और तार टूटने की आशंका भी नहीं रहेगी। इस समय आए दिन बिजली की तार टूट रही हैं। 31 मार्च तक इन तार को बदल दिया जाएगा।
-होशियार सिंह, एसडीओ, बिजली निगम