फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: अंबाला कैंट को हराकर आदमपुर की टीम ने जीता कबड्डी टूर्नामेंट

Mon, 30 Jan 2023 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Jan 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव मांढ़ी हरिया में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में विजेता टीम के साथ मुख्य अतिथि व ग्रामीण। संवाद
बाढड़ा। मांढ़ी हरिया में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का समापन हो गया है। निर्णायक मुकाबले में आदमपुर स्थित लीलाराम एकेडमी की टीम ने अंबाला कैंट को हराकर खिताब जीता। स्पर्धा के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद व योग जरूरी है। खेलों का विशेष महत्व है। शिक्षा व खेल शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं। खेल के बलबूते हम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत का परचम लहरा अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उनके संबोधन के बाद स्पर्धा की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

मिताथल व लीलाराम एकेडमी आदमपुर के बीच हुए मुकाबले में मिताथल विजयी रहा। एक अन्य मैच में वाइब्रेंट स्कूल व गांव चमारिया रोहतक के मध्य हुए मुकाबले में वाइब्रेंट स्कूल विजेता बना। अर्जुन सिंह स्टेडियम जींद की टीम व लीलाराम एकेडमी आदमपुर के बीच हुए मैच में लीलाराम एकेडमी आदमपुर की टीम जीती। फाइनल में अंबाला कैंट की टीम को हराकर लीलाराम एकेडमी आदमपुर की टीम चैंपियन बनी। इस मौके पर मुख्याध्यापक कर्ण सिंह, सरपंच अनिल, अजय, जगजीत कुमार, सज्जन सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed