फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   NA

Charkhi Dadri News: मुआवजा देने और दर्ज केस रद्द करने की मांग पर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Sat, 28 Jan 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
कस्बे के मुख्य चौक से गुजरती किसानों की ट्रैक्टर यात्रा। संवाद
बाढड़ा। बर्बाद फसलों का मुआवजा और किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केस रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने बाढड़ा में ट्रैक्टर मार्च निकाला। समापन पर एसडीएम विरेंद्र सिंह को कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ट्रैक्टर मार्च में विभिन्न गांव के लोगों ने भाग लिया। वहीं, प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर बाढड़ा पहुंचे और बाजार का चक्कर लगाने के बाद वो उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां मांगों संबंधी ज्ञापन एसडीएम विरेंद्र सिंह को दिया गया। भाकियू जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो किसान फिर से अपना आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

जिला महासचिव महेंद्र जेवली ने कहा कि पिछले दिनों पड़े पाले से काफी किसानों की फसलें खराब हो गईं। नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को स्पेशल गिरदावरी कराकर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, कमल सिंह, प्रताप, संदीप सांगवान, बलजीत, बिजेंद्र, उमेद सिंह, अशोक, रविंद्र, अमित, जयसिंह, धर्मपाल, सुरेश, राजबीर, गुणपाल, जगबीर, महेंद्र, आनंद वालिया, अनिल और आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed