फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Must have basic computer skills

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी के लिए बेसिक कंप्यूटर स्किल होना आवश्यक : पूनिया

Tue, 12 Mar 2024 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 12 Mar 2024 09:42 AM IST
विज्ञापन
Must have basic computer skills
चरखी दादरी। जनता पीजी काॅलेज में कौशल वृद्धि व रोजगार अवसर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य संयोजक डॉ. प्रीति गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य शिक्षा, अर्थशास्त्र एवं एक्चुरियल साइंस के तहत उभरते रोजगार के क्षेत्र से विद्यार्थियों को अवगत करवाना रहा।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता ग्रामीण विकास बैंक से सेवानिवृत आरसी पूनिया ने विचार रखते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों व नियमों के बारे में विद्यार्थियों के भविष्य के लिए लाभकारी जानकारी दी। उनकी विचारों का मुख्य केंद्र बैंकिंग क्षेत्र रहा। उन्होंने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग व इंग्लिश के साथ बेसिक कंप्यूटर स्किल होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

प्राचार्य यशवीर सिंह ने विद्यार्थियों को मास्टर कोर्स एम वोक के बारेे में अवगत करवाया। युवाओं को मैनेजमेंट, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्रों में विशिष्टता प्रदान करता है। प्रोफेसर ममता यादव ने बैंकों के संगठन और कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस दौरान प्रोफेसर सविता, हर्ष, हिमांशु, निखिल, ऋषभ, सुमित, योगिश, ध्रुव, हिमांशी, केशव, अंशिका, हेमलता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed