फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Murder of wife

अलसुबह ससुराल पहुंचकर व्यक्ति ने पत्नी को मारी तीन गोली, मौत

Sun, 02 May 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Murder of wife
झज्जर के मातनहेल निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह 3:30 बजे ससुराल ढलानवास पहुंचकर पत्नी की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। महिला के सिर में दो तथा जांघ पर एक गोली लगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी पति टीकरी बॉर्डर पर डेयरी चलाता है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ढलानवास निवासी यशवंती की शादी मातनहेल निवासी महाबीर से वर्ष 2004 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर काफी दिनों से अनबन चल रही थी। इसकी वजह से एक माह पहले महाबीर पत्नी को मायके छोड़ गया था। तब से यशवंती मायके में थी। शनिवार सुबह 3:30 बजे महाबीर अपनी ससुराल पहुंचा। दरवाजे पर आहट सुनकर यशवंती बाहर गेट खोलने आई। इस दौरान महाबीर ने यशवंती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं और भाग गया। गोलियाें की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य जाग गए और घायल यशवंती को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महाबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ससुराल में पहले भी फायरिंग कर चुका है महाबीर : यशवंती के परिजनों ने बताया कि महाबीर ने सप्ताह भर पहले भी गांव आकर एक घर के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद बीती 27 अप्रैल को उसने ससुराल आकर गेट पर फायरिंग की थी। 29 अप्रैल को आरोपी की ससुराल में दिशोठन कार्यक्रम था और रात दो बजे तक इस आयोजन में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम और हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे। - रामपाल, एसआई एवं प्रभारी झाड़ली पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed