{"_id":"62ab7af72c070d09780fe29f","slug":"municipal-elections-16-booths-declared-very-sensitive-and-8-sensitive-charkhidadri-news-hsr6344490108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : 16 बूथ अति संवेदनशील और 8 संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : 16 बूथ अति संवेदनशील और 8 संवेदनशील घोषित
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित कर दिए हैं। कुल 45 मतदान केंद्रों में से 16 को अति संवेदनशील व 8 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
दादरी के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी व एसडीएम अनिल कुमार यादव ने बताया कि वार्ड तीन के बूथ नंबर 6 व 7 एपीएस स्कूल, वार्ड नौ के बूथ नंबर 19 व 20 सर छोटू राम स्कूल, वार्ड 14 के बूथ 30 व 31 नंबर रविदास धर्मशाला व वार्ड 21 के बूथ नंबर 44 व 45 केएन हाई स्कूल को संवेदनशील माना गया है।
इसी प्रकार वार्ड 7 के बूथ नंबर 15, 16 वैश्य बालक विद्यालय, वार्ड 11 के बूथ नंबर 24 व 25 वाल्मीकि नगर सामुदायिक केंद्र, वार्ड 12 के बूथ नंबर 26 व 27 बधवाना गेट प्राइमरी स्कूल, वार्ड 15 के बूथ नंबर 32 व 33 वर्धमान हाई स्कूल, वार्ड 17 के बूथ नंबर 36 व 37 कैंब्रिज स्मार्ट स्कूल, वार्ड 18 के बूथ नंबर 38 व 39 कृषि विभाग कार्यालय लोहारू रोड, वार्ड 19 के बूथ नंबर 40 एवं 41 जनकल्याण समिति धर्मशाला और वार्ड 20 के बूथ नंबर 42 व 43 छोटूराम धर्मशाला को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार इन सभी बूथों पर पुलिस बल की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी और किसी भी व्यक्ति ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
- किसी बूथ पर नहीं 1200 से अधिक मतदाता
एसडीएम ने बताया कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है। वार्ड दो, पांच व दस के तीन-तीन पोलिंग बूथ व बाकी सभी के दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नौ, 12 व 21 में पर्याप्त भवन नहीं होने के कारण साथ लगते वार्डों के भवनों में उनके पोलिंग सेंटर बनाए हैं।