{"_id":"6664c92e1a473736a105a357","slug":"mp-dharmbir-singhs-wife-manju-devi-reached-baba-pritamdas-dham-after-his-victory-vow-was-fulfilled-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118723-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह की जीत की मन्नत पूरी होने पर बाबा प्रीतमदास धाम पर पहुंची उनकी पत्नी मंजू देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह की जीत की मन्नत पूरी होने पर बाबा प्रीतमदास धाम पर पहुंची उनकी पत्नी मंजू देवी
Sun, 09 Jun 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
गांव जेवली धाम पर प्रसाद वितरण करने पहुंची सांसद धर्मबीर की पत्नी मंजू देवी। स्रोत: समर्थक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। सांसद धर्मबीर सिंह की पत्नी मंजू देवी ने शनिवार को गांव जेवली स्थित बाबा प्रीतमदास धाम में पूजा कर प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कई गांवों में महिला मतदाताओं का आभार भी प्रकट किया।
मंजू देवी ने कहा कि बाबा की उनके परिवार व क्षेत्रवासियों पर विशेष कृपा रही है। मौजूदा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हाेंने धाम पर अपने पति के चुनाव की जीत के लिए मन्नत मांगी थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान व महिलाओं के अधिकारों में वृद्धि हुई है। कांग्रेस ने झूठा प्रचार कर मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास किया। दस साल के शासनकाल में धर्मबीर सिंह के अथक प्रयासों से लोकसभा क्षेत्र में सड़कें, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर करोड़ों राशि खर्च की गई है। इस मौके पर सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, रामबीर बेरला, मास्टर बजरंग सिंटी, वेदकौर आर्यनगर, प्रियंका, बबली देवी, राजबाला श्योराण, धर्मदेवी, सुरेश देवी आदि मौजूद रहे।