फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than 100 people were stung by bees in Diet Institute, swarm chased 18 kilometers and reached hospital

Dadri: डाइट संस्थान में 100 से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने काटा, 18 किलोमीटर पीछा कर झुंड पहुंचा अस्पताल

Tue, 02 Apr 2024 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा)
हनी सोनी, चरखी दादरी (हरियाणा) Updated Tue, 02 Apr 2024 09:39 AM IST
सार

दादरी में मधुमक्खियां पीछा करते हुए सिविल अस्पताल के पुराने और नए दोनों भवनों में पहुंच गई। इसके चलते दोनों भवनों के मुख्य गेट भी बंद करने पड़े। लोग चेहरा ढंककर और इधर-उधर भागकर बचाव करते दिखे। करीब दो घंटे तक मधुमक्खियां सिविल अस्पताल परिसर में ही उड़ती रहीं।

विज्ञापन
More than 100 people were stung by bees in Diet Institute, swarm chased 18 kilometers and reached hospital
मधुमक्खियों का झुंड इमरजैंसी कक्ष तक पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी के गांव बिरहीकलां स्थित डाइट संस्थान में सोमवार को मधुमक्खियों के झुंड ने छात्र अध्यापकों और अभिभावकों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने पर 100 से अधिक लोगों को एंबुलेंस और दूसरी गाड़ियों में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान मधुमक्खियों का झुंड भी उनका पीछा करते हुए बिरहीकलां से 18 किलोमीटर दूर स्थित सिविल अस्पताल तक पहुंच गया। इससे अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सोमवार को बिरहीकलां स्थित डाइट संस्थान में चरखी दादरी और भिवानी के 35 डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) संस्थानों के 1300 छात्र अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर था। दो दिवसीय शिविर के पहले दिन की शुरुआत के कुछ देर बाद ही मधुमक्खियों का झुंड पहुंच गया। इस दौरान संस्थान में 700 से अधिक छात्र अध्यापक, अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे। इनमें से 100 से अधिक लोग मधुमक्खियों के हमले के शिकार हुए। देखते ही देखते आपातकालीन विभाग के सभी बेड फुल हो गए। जिनके चेहरों पर सूजन अधिक थी, उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया। किसी को चार घंटे तो किसी को छह घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


परिसर के पास ही लगे हैं मधुमक्खियों के छत्ते
बिरही कलां डाइट संस्थान की दीवार से सटे सड़क किनारे लंबे-लंबे पेड़ हैं, जिनपर मधुमक्खियों ने छत्ते लगा रखे हैं। डाइट कर्मचारियों को शक है कि किसी ने इन मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ की होगी, जिससे इनको गुस्सा आया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक सिविल अस्पताल में मचा रहा हड़कंप
मधुमक्खियां पीछा करते हुए सिविल अस्पताल के पुराने और नए दोनों भवनों में पहुंच गई। इसके चलते दोनों भवनों के मुख्य गेट भी बंद करने पड़े। लोग चेहरा ढंककर और इधर-उधर भागकर बचाव करते दिखे। करीब दो घंटे तक मधुमक्खियां सिविल अस्पताल परिसर में ही उड़ती रहीं। संस्थान से जुड़े किसी व्यक्ति ने कोई गड़बड़ी नहीं की है।

एक्सपर्ट की राय
सामान्य तौर पर यह अपने खाने के लिए 3 से 5 किलोमीटर दूर तक जाती हैं। हमला करने के लिए कितनी दूर जा सकती है, इसका उल्लेख किसी रिपोर्ट में नहीं है। संभव है, मधुमक्खियां गाड़ियों से चिपक कर अस्पताल पहुंची होंगी, क्योंकि ये 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से नहीं उड़ सकतीं।


अधिकारी के अनुसार
मेरे पास डीईओ का भी चार्ज है। सूचना मिलते ही मौके पर गया था। जल्द ही मुधमक्खी संबंधी समस्या का समाधान करवाने के लिए विभाग से पत्राचार किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, डाइट प्राचार्य एवं कार्यवाहक डीईओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed