{"_id":"65c7bc9ada87ff68c60b6ea4","slug":"monica-was-the-winner-in-mimicry-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113372-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मिमिक्री में मोनिका और लोक नृत्य में मौसम रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मिमिक्री में मोनिका और लोक नृत्य में मौसम रहीं विजेता
Sat, 10 Feb 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज बिरोहड़ में सामूहिक हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
चरखी दादरी। बिरोहड़ राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव के तहत बसंत बहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न लोक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। मिमिक्री प्रतियोगिता में मोनिका और हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में मौसम ने बाजी मारी। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने बताया कि कार्यक्रम में एचडी स्कूल की प्राचार्या नमिता दास ने भी शिरकत की। डॉ. अनीता फौगाट ने कहा कि विद्यार्थी जीवन विभिन्न प्रकार के कौशल से परिपूर्ण होता है, बशर्ते उन्हें बढ़िया प्लेटफार्म मिले। इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नमिता दास ने विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में हमेशा आशावादी सिद्धांत लेकर आगे बढ़ना चाहिए। संस्कारों को बचाए रखना है।
कार्यक्रम की संयोजक पवित्रा देवी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों में हुनर की कमी नहीं है। विद्यार्थियों में कला के प्रति ललक की भावना है। पवित्रा देवी ने बताया कि आधुनिक युग में भी विद्यार्थी लोक संस्कृति धरोहर को संभाल कर चलें, ताकि हमारी संस्कृति विलुप्त होने से बच सके। डॉ. अमरदीप, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुनीता, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रश्मि, डॉ. शिवानी, डॉ. नरेंद्र सिंह, अजय सिंह, प्रदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नाट्य प्रतियोगिता में निकिता व उसकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक की टीम ने द्वितीय स्थान व शिल्पा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियेागिताओं में इन्होंने मारी बाजी
मिमिक्री प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम स्थान, अंकित ने द्वितीय व ऊषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंजाबी एकल नृत्य प्रतियोगिता में नीतू पहले, ज्योति दूसरे और लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रही। हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में मौसम प्रथम, नीतू व आशा संयुक्त रूप से दूसरे और मोनिका व अंकिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में प्रिया शर्मा ने प्रथम व रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गायन स्पर्धा में लक्ष्मी की टीम पहले और मनीषा की टीम दूसरे स्थान पर रही। एकल गायन में अविनाश ने प्रथम, प्रिंस ने दूसरा और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता प्रतियोगिता में ऊषा पहले व शिल्पा दूसरे स्थान पर रही।