{"_id":"664e3528c65cbb29d8067f6a","slug":"modi-and-adani-remain-on-target-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118056-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी जाटलैंड में कांग्रेस दिग्गज नेता ने चुनावी घोषणाओं के जरिये सभी वर्गाें को रिझाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी जाटलैंड में कांग्रेस दिग्गज नेता ने चुनावी घोषणाओं के जरिये सभी वर्गाें को रिझाने का किया प्रयास
Wed, 22 May 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 22 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में राहुल गांधी का स्वागत करते कांग्रेस के नेता।
चरखी दादरी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने जाटलैंड माने जाने वाले दादरी जिले में जनसभा आयोजित करने के मौके को खूब भुनाया। भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस की घोषणाओं का पिटारा खोलकर युवा, किसान और महिला मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। इस दौरान मोदी और अडानी उनके निशाने पर रहे। संबोधन में 31 मिनट तक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे।
जाटलैंड में लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए उत्सुक नजर आए। 43 डिग्री तापमान के बीच राहुल गांधी का भाषण खत्म होने के बाद ही वे पंडाल से निकले। आयोजकों की ओर से जनसभा स्थल पर कूलरों के अलावा पानी की बोतलों और शरबत की व्यवस्था भी की गई। राहुल गांधी ने दादरी जिले में जनसभा को संबोधित कर भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। पंडाल में मौजूद 15,000 से ज्यादा लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी के नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल दो।
- अडानी की सरकार में हिस्सेदारी
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचा रही है। आज देश की सार्वजनिक संपत्ति निजी हाथों में सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अडानी की सरकार में हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान और आरक्षण को खत्म करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का तूफान आएगा।
विज्ञापन
देश के विकास में हरियाणा का बड़ा योगदान
राहुल गांधी ने कहा कि देश के विकास में हरियाणा का बहुत बड़ा योगदान है। सरहदों पर तैनात सबसे ज्यादा जवान हरियाणा के हैं, जबकि खेलों में पदक लाने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भी हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।