फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   MMA player Ritu Phogat to take 7 rounds with Sachin on November 8

8 नवंबर को सचिन के साथ 7 फेरे लेंगी एमएमए खिलाड़ी रितू फौगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
MMA player Ritu Phogat to take 7 rounds with Sachin on November 8
मंगनी के दौरान अपने मंगेतर सचिन छिक्कारा के साथ रितू फौगाट। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय एमएमए (मिक्स मार्शल आर्ट्स) खिलाड़ी रितू फौगाट सोनीपत निवासी सचिन छिक्कारा के साथ आठ नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेगी। रितू अपने पैतृक गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित एक वाटिका में फेरे लेंगी। उनके पिता महाबीर फौगाट ने बताया कि शादी एक रुपये और नारियल के शगुन के साथ की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रितू फौगाट द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फौगाट की बेटी और दंगल गर्ल गीता व बबीता फौगाट की छोटी बहन हैं। रितू कॉमनवेल्थ की गोल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर-23 की सिल्वर मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। 2019 में उन्होंने कुश्ती को अलविदा कहकर एमएमए ज्वाइन किया था और वो वन चैंपियनशिप में करीब 20 मुकाबले जीत चुकी हैं। एमएमए ज्वाइन करने वाली वो देश की पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन

महाबीर फौगाट ने बताया कि अक्तूबर में ही सचिन छिक्कारा के साथ रितू की मंगनी हुई थी। इसके बाद लग्न की रस्म पूरी कर शादी के लिए 8 नवंबर की तारीख तय की गई। महाबीर फौगाट ने बताया कि रितू सिंगापुर से लौट आई है और शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 नवंबर को बैठेगी बान
रितू फौगाट शादी से चार दिन पहले चार नवंबर को बान बैठेगी। पहलवान महाबीर फौगाट ने बताया कि शादी समारोह बेहद सामान्य ढंग से और रीति-रिवाज से संपन्न होगा। शादी में मेहमानों के लिए पहलवानी खुराक खीर-चूरमा और देसी घी के व्यंजन तैयार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed