फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   miscreant changed ATM and withdrew 40 thousand rupees from account in Dadri

Dadri: बदमाश ने एटीएम बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये, पीड़ित को खाता जांचने पर चला पता

Wed, 04 Sep 2024 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

जयप्रकाश ने बताया कि एटीएम में उसी दौरान एक युवक आ गया और उसने अपना कार्ड डाल दिया। लेकिन उसका कार्ड मान्य नहीं हुआ। बाद में जयप्रकाश ने अपना कार्ड डाला और पैसे निकालने के लिए पासवर्ड डाल लिया। उक्त व्यक्ति ने पासवर्ड देखा लिया।

विज्ञापन
miscreant changed ATM and withdrew 40 thousand rupees from account in Dadri
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी निवासी एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर एक युवक ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी शिकायत पर अब शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि 2 सितंबर को वह एसबीआई बैंक में गया था। इसके बाद 11:20 पर वह शहर के लोहारू रोड स्थित महाराष्ट्रा बैंक के एटीएम में चला गया। यहां उसने मशीन में अपना एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड पैसे निकालने के लिए डाला, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई।
विज्ञापन


जयप्रकाश ने बताया कि एटीएम में उसी दौरान एक युवक आ गया और उसने अपना कार्ड डाल दिया। लेकिन उसका कार्ड मान्य नहीं हुआ। बाद में जयप्रकाश ने अपना कार्ड डाला और पैसे निकालने के लिए पासवर्ड डाल लिया। उक्त व्यक्ति ने पासवर्ड देखा लिया। इसके बाद उक्त युवक ने जयप्रकाश के कार्ड से रुपये निकालने की बात कही और उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश ने बताया कि इसके बाद उक्त युवक ने उसे अपना एटीएम कार्ड दे दिया। घर जाकर जब बैलेंस जांचा तो पांच ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से 40 रुपये निकले मिले। इसके बाद उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त युवक की ओर से दिया गया कार्ड जयवीर का है। आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन 9500 रुपये की जबकि पांचवीं दफा उसने दो हजार रुपये निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed