फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   minister Shyam Singh Rana reached Dadri, will be separate place in markets for farmers doing natural farming

Haryana: दादरी पहुंचे श्याम सिंह राणा, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए मंडियों में होगा अलग स्थान

Tue, 24 Dec 2024 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Dec 2024 02:01 PM IST
सार

कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है। ऐसे खेती के केंद्र अपने आप में अस्पताल हैं जहां किसी भी बीमारी का इलाज संभव है।

विज्ञापन
minister Shyam Singh Rana reached Dadri, will be separate place in markets for farmers doing natural farming
चरखी दादरी जिले के मिर्च गांव में किसानों से बातचीत करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में एक अलग स्थान निर्धारित करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है, ताकि दूसरे किसानों को भी प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया जा सके। जब तक प्राकृतिक खेती की समस्याओं को दूर नहीं किया जाएगी, जब तक इसे आगे बढ़ाने में दिक्कतें सामने आएंगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला के मिर्च गांव में प्राकृतिक खेती केंद्र का दौरा करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


वो किसानों से भी मुखातिब हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है। ऐसे खेती के केंद्र अपने आप में अस्पताल हैं जहां किसी भी बीमारी का इलाज संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि शरीर के लिए खतरनाक खादों व किटनाशकों से पीछा छूट सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन इसकी शुरूआत में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि प्राकृतिक खेती और इसको करने वाले किसानों की समस्याओं का समधान हो ताकि दूसरे किसान भी प्राकृतिक खेती की ओर आएं। इसी कड़ी में सरकार संभावनाएं तलाश रही है कि कैसे मंडियों में एक अलग स्थान निर्धारित कर दिया जाए। जहां पर केवल प्राकृतिक - उत्पादों पर ही काम हो। साथ ही मंडियों में एक लैब भी स्थापित कर दी जाए ताकि उत्पादों को पहले जांचा जा सके। - गोशाला का भी किया दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने इससे पहले घिकाड़ा में गोशाला का भी दौरा किया। इसके अलावा वो दादरी अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लने पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डाॅ. किरण कलकल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा व सतेंद्र परमार, डाॅ. संजीव मंडिया, ओमबीर महराण, रवि गर्ग, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. जसवंत जून, उप निदेशक कृषि डाॅ. जितेन्द्र, डीएचओ डाॅ. अरुण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed