फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   membership drive of Aam Aadmi Party organized in Charkhi Dadri of Haryana

सियासत: 'आप' के हरियाणा प्रभारी का दावा- प्रदेश के 40 पूर्व व वर्तमान विधायक आप में शामिल होने की दौड़ में

Sat, 19 Mar 2022 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 09:25 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि साफ छवि वालों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की आप में शामिल होने की अटकलों पर गुप्ता ने कहा कि शामिल होंगे तो आप का कुनबा बढ़ेगा।

विज्ञापन
membership drive of Aam Aadmi Party organized in Charkhi Dadri of Haryana
चरखी दादरी में आयोजित आप का सदस्यता कार्यक्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के 40 पूर्व व वर्तमान विधायक आम आदमी पार्टी में शामिल होने की दौड़ में हैं। उन सबकी वेरिफिकेशन करवाने के बाद ही स्वच्छ छवि वालों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। यह बात उन्होंने हरियाणा के चरखी दादरी में पुरानी अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन


सांसद सुशील गुप्ता ने कहा भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह आप में शामिल होंगे तो पार्टी का कुनबा बढ़ेगा। पार्टी की सर्वे अनुसार ही टिकट का वितरण होगा। उन्होंने कहा कि आईएएस अशोक खेमका का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। इस दौरान रोडवेज के पूर्व जीएम धनराज कुंडू ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली से विधायक सुबोध चौधरी, सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, मध्य जोन प्रभारी अश्विनी देशवाल, जिलाध्यक्ष रिंपी फौगाट, कुंडू खाप प्रधान विरेंद्र सिंह, पूर्व जीएम उदयवीर दूहन, जसपाल, सतबीर भागेश्वरी, राजेश डाबला, महाबीर बंसल, राकेश चांदवास, विष्णु मित्तल, सार्थक सांगवान, सूरजभान, सुबोध, संतोष सरोहा, सुमन शर्मा, आशीष चौहान, रविदास सभा प्रधान महावीर सिंह, सुमेर फौजी व परमानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले दो पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक हुए थे आप में शामिल
पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हरियाणा की सियासत में हलचल मच गई है। आप में पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अपना भविष्य देखने लगे हैं। बीते सोमवार को दो पूर्व मंत्रियों और दो पूर्व विधायकों ने आप का दामन थामा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता और पंकज गुप्ता ने नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह, समालखां के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार, सोहना से बीएसपी प्रत्याशी जावेद अहमद, कांग्रेस किसान सेल के पंजाब प्रभारी जगत सिंह, अमनदीप सिंह, ब्रह्म सिंह गुर्जर, परमिंदर सिंह गोल्डी, करन सिंह तंवर, खैमी ठाकुर, सरदार आजाद सिंह, गुरलाल सिंह को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed