फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Meeting held for Anaemia Mukt Bharat Abhiyan, block level screening camps, emphasis on providing folic acid and iron medicines

Charkhi Dadri News: एनीमिया मुक्त भारत अभियान के लिए की बैठक, ब्लॉक स्तर पर जांच शिविर, फोलिक एसिड व आयरन की दवाइयां देने पर जोर

Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 26 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting held for Anaemia Mukt Bharat Abhiyan, block level screening camps, emphasis on providing folic acid and iron medicines
बैठक में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी। - फोटो : 1
बाढड़ा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को बाढड़ा एसडीएम आशीष सांगवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें एसएमओ, सीएचसी गोपी से चिकित्सक टीम, सीडीपीओ, बीईईओ, पीएचसी इंचार्ज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान का लक्ष्य 5-9 और 10-19 वर्ष के किशोर-किशोरियों, महिला प्रजनन आयु वर्ग, गर्भवती, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं में खून की कमी को दूर करना है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर जांच शिविर, फोलिक एसिड व आयरन की दवाइयां की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बीईईओ जलकरण ने स्कूल स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं फूड एंड सप्लाई विभाग के प्रतिनिधि ने सभी स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। एसडीएम ने सभी विभागों को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को एनीमिया के दुष्प्रभाव और उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। इस मौके पर डाॅ. मनमीज सिंह, डाॅ. भूपेंद्र सिंह श्योराण, विरेंद्र सिंह हुड्डा, सीडीपीओ सुनीता देवी, प्राचार्य धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। खबर को हेडिंग दें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed