{"_id":"687bdfd8635910fbba01ff9c","slug":"meeting-for-norcotics-free-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140952-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नशामुक्ति, बाल विवाह और न्यायिक जागरूकता पर की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नशामुक्ति, बाल विवाह और न्यायिक जागरूकता पर की मंत्रणा
Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीजेएम संजीव काजला व समिति सदस्य। स्रोत: जिवि
कोर्ट
फोटो 06
लघु सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीजेएम संजीव काजला व समिति सदस्य। स्रोत : जिविसेप्रा.
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लघु सचिवालय सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लघु सचिवालय सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नशामुक्ति, बाल विवाह और न्यायिक जागरूकता संबंधी समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव काजला व जेएमआईसी रजत अरोड़ा ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें नशा और मादक पदार्थों की लत से प्रभावित युवाओं और समुदायों के लिए पुनर्वास, पुनर्संवेदन एवं विधिक सहायता जैसे मुद्दों पर केंद्रित चर्चा हुई।
संजीव काजला ने बताया कि डीएडब्ल्यूएन यूनिट का उद्देश्य नशा उन्मूलन के लिए विधिक जागरूकता फैलाना, पुनर्वास केंद्रों से समन्वय करना और संबंधित एजेंसियों के साथ एकजुट होकर कार्य करना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने विषयवार समूहों में अपनी राय साझा की और स्थानीय स्तर पर संबंधित मुद्दों पर क्रियान्वयन की रणनीतियां तैयार कीं। संजीव काजला ने कार्यक्रम के आयोजन को महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इससे जमीनी स्तर पर जागरूकता, सहायता और क्रियान्वयन में प्रभावी सुधार की उम्मीद है।