फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Medical store operator accused of kidnapping and assault, case registered against 3

मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया अपहरण और मारपीट का आरोप, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator accused of kidnapping and assault, case registered against 3
बाढड़ा। हुई गांव निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कुछ लोगों पर अपहरण और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वो एक मरीज को दवा देने जा रहा था। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में हुई निवासी रोहित ने बताया कि वो गांव के अड्डे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। गत 19 अगस्त को वो मरीज को दवा देने के लिए बाइक पर जा रहा था। जब वो गांव के मुख्य मार्ग पर बने मंदिर के समीप पहुंचा तो उसके गांव के रहने वाले चंद्रभान, देवेंद्र और आशीष ने उसकी बाइक रुकवा ली। उसी दौरान आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल का आरोप है कि वहां पीटने के बाद आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और आरोपी चंद्रभान के मकान के पास ले जाकर उससे फिर मारपीट की। उसी दौरान उसके परिजन वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया। परिजन उपचार के लिए उसे दादरी सिविल अस्पताल लेकर आए और प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि बाढड़ा थाने में घायल के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed