फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature reached 42.5 degrees, heat scorched

42.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, गर्मी ने झुलसाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature reached 42.5 degrees, heat scorched
शहर के रोजगार्डन पार्क में खेलते बच्चे । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को भी वातावरण में गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहा। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को दिनभर तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 42.5 व न्यूनतम 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। राजस्थान और गुजरात पर बने प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से उत्तरी मैदानी, पठारी राज्यों में हीट वेव बन रहा है।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावनाएं बन रही हैं, जिसकी वजह से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में दिन के समय तपिश बढ़ेगी। चंद्रमोहन ने बताया कि गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम में नमी एवं आर्द्रता की मात्रा में तेजी से कमी आ रही है। अगले कुछ दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस व सागरीय प्रणाली भी सक्रिय नहीं होने की वजह से सभी मैदानी राज्यों के साथ अधिकांश भारतीय हिस्सों में शुष्कता बने रहने की संभावना है। 10 अप्रैल तक इसी तरह की मौसम स्थितियां बनी रहने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। एक-दो अप्रैल को तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

- किसान कटाई व कढ़ाई में जुटे
किसान रबी की फसलों की कटाई एवं कढ़ाई के काम में जुटे हैं। किसान चांद सिंह उर्फ भोलू निवासी ढाणी फौगाट का कहना है कि सरसों की कटाई का काम पूरा हो या है। अब कढ़ाई का कार्य शुरू होगा। अप्रैल प्रथम सप्ताह तक गेहूं की कटाई का काम भी शुरू हो जाएगा। चांद सिंह उर्फ भोलू का कहना है कि अप्रैल तक मौसम साफ रहने में ही फायदा है, ताकि किसान फसल कढ़ाई का काम पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed