फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature dropped by 3 degrees due to 7 mm rain

Charkhi Dadri News: 7 एमएम बारिश से 3 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by 3 degrees due to 7 mm rain
सोमवार शाम बारिश के दौरान बस स्टैंड रोड से लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार शाम तेज गरजना के साथ बारिश हुई। शाम करीब छह बजे तक 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। दूसरी ओर मौसम में परिवर्तन आने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को चली हवा से लोगों को ठंड का अहसास करवाया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश से जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान लुढ़कर 23 और न्यूनतम 13 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोमवार शाम 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने ठंड का अहसास करवा दिया। हल्की बारिश से रबी की फसलों में फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- रविवार शाम से आया मौसम में बदलाव
रविवार से ही मौसम में बदलाव आ गया था। सोमवार सुबह दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम पांच बजे आसमान में बादल गहरा गए और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से मौसम में ठंडक बढ़ नहीं पा रही थी। अब बारिश के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन फसलों को पहुंचेगा फायदा
हल्की बारिश से रबी की फसल सरसों, गेहूं, जौ व चना में फायदा पहुंचने की उम्मीद है। अगेती सरसों में तो पहली सिंचाई की भी जरूरत बनी हुई है। गेहूं की फसल अभी छोटी है। बारिश से फसलों में व्याप्त छोटे स्तर के रोग भी खत्म हो जाते हैं। दिन का तापमान ज्यादा होने व नमी की वजह से रोगों को बढ़ावा मिलता है। बारिश के साथ पूर्वी हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है।

- 335 एक्यूआई रहा प्रदूषण का औसतन स्तर
जिले में पिछले डेढ़ माह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सोमवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 335 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 233 एक्यूआई दर्ज किया गया। इस लिहाज से सोमवार को भी जिला की हवा खराब रही। वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण मंगलवार को प्रदूषण का स्तर काफी कम होने की उम्मीद है।



----------------------------------बारिश से रबी की फसलों में फायदा पहुंचेगा। प्रदूषण के स्तर में भी सुधार आएगा। बारिश खेती के लिए लाभदायक है।
-डॉ. चंद्रभान, कृषि विशेषज्ञ

----------------------
बारिश से ठंड बढ़ेगी और इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लोगों को इस समय स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। छोटे बच्चों और बुजुर्गाें का खास ध्यान रखें।
-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed