फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   masked miscreants beat up bike rider with sticks In Dadri

Dadri: बाइक सवार को नकाबपोश बदमाशों ने डंडों से पीटा, जाते वक्त बोले- पुलिस के पास गया तो जान से हाथ धो बैठेगा

Fri, 10 Nov 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Nov 2023 10:53 AM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में आदमपुर दाडी निवासी सुमित कुमार शाम को वो बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वो मंदोली नहर पुल पर पहुंचा तो स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। वो बिना नंबर प्लेट की स्कूटी लिए हुए थे और डंडों से लैस तीनों युवकों के मुंह ढके हुए थे।

विज्ञापन
masked miscreants beat up bike rider with sticks In Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चरखी दादरी के आदमपुर दाडी निवासी बाइक सवार एक युवक पर मंदोली पुल के समीप स्कूटी सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। उस पर बेरहमी से पहले डंडे बरसाए और जाते समय पुलिस के पास जाने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी गई। अस्पताल में उपचाराधीन घायल के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में आदमपुर दाडी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वो दादरी शहर स्थिति सांगवान मार्केट का मालिक है। शाम को वो बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वो मंदोली नहर पुल पर पहुंचा तो स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। वो बिना नंबर प्लेट की स्कूटी लिए हुए थे और डंडों से लैस तीनों युवकों के मुंह ढके हुए थे।
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि वो कुछ समझ पाता उससे पहले ही उन्होंने उसे सड़क पर गिराकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। कमर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें मारी गई। इसके बाद वो पुलिस के पास जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

चरखी दादरी के अटेला कलां के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल बाइक चालक के बयान पर मौके से फरार हुए चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में अटेला खुर्द निवासी सागर ने बताया कि वो बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ जगवंती और राजबाला के पास समसपुर गया था। वहां से वो अपनी दोनों बुआ को लेकर अटेला खुर्द आने के लिए चल पड़ा। जब वो अटेला कलां के समीप स्थित एक निजी स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वो और दोनों महिलाएं चोटिल हो गई।

सागर ने पुलिस बयान में बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed