फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Marks of electric shock were found on Preeti's feet and pressure on her neck

Charkhi Dadri News: प्रीति के पैरों पर करंट लगाने और गर्दन पर दबाने के मिले निशान

Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Marks of electric shock were found on Preeti's feet and pressure on her neck
चरखी दादरी। शहर निवासी मृतका प्रीति के शरीर पर मारपीट, करंट लगाने और गर्दन पर दबाने के निशान मिले हैं। प्रीति के पिता ने पति समेत चार लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने और गले पर रस्सी का निशान बनाकर आत्महत्या दिखाने का आरोप लगाया है। पिता जगबीर का कहना है कि आशीष शराब व अफीम का आदी है। नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। प्रीति के देवर की अब तक शादी नहीं हुई है। इसका कारण प्रीति को समझा जाता था। विकास ने बताया कि वे उसे जातिगत तौर पर रखकर नफरत करते और शादी तुड़वाने का कारक मानकर प्रीति के साथ मारपीट करते थे। वीरवार रात को जब वे मौके पर पहुंचे तो सभी लोग प्रीति को गाड़ी में लॉक कर उसके पास खड़े थे। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए चिकित्सक के पास नहीं लेकर गए। जब उन्होंने प्रीति को देखा तो पैरों पर करंट लगने से जले के निशान थे। इसके अलावा, पूरे शरीर पर मारपीट और गर्दन पर रस्सी के निशान मिले। परिजनों का आरोप है कि पहले प्रीति के साथ मारपीट की गई। फिर उसे करंट लगाकर व गला घोंटकर हत्या कर दी। इस हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए गर्दन पर रस्से का निशान बनाया। स्वयं को पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए योजना के अनुसार यह काम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed