फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Man found dead at home, family suspects murder

घर पर मृत मिला व्यक्ति, परिजनों ने जताया हत्या करने का अंदेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Man found dead at home, family suspects murder
चरखी दादरी। सांवड़ निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार दोपहर घर पर मृत मिला है। उसके पास डली दूसरी चारपाई पर रखे कपड़े जले मिले हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जाहिर किया है। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के आरोप को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांवड़ निवासी राजेश (42) शुक्रवार को घर पर अकेला था। उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपनी ननद के पास गई हुई थी जबकि राजेश के बच्चे उसके छोटे भाई के घर गए हुए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने राजेश के घर से धुआं उठता देखा। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसके परिवार के अन्य लोगों को सूचित किया। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो राजेश मृत मिला जबकि उसकी चारपाई के पास डली दूसरी चारपाई जली मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि राजेश की हत्या की गई है और इस राज को छुपाने के लिए ही आग लगाई गई है, ताकि यह हादसा लगे। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। पुलिस ने देर शाम ही शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed