{"_id":"6750b6210908e5bf2f003e64","slug":"man-body-found-on-road-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127422-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव
Thu, 05 Dec 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव भैरवी में एक स्कूल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने वाहन की टक्कर से मौत होने का अंदेशा जताया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस ने राहगीर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहगीर नरेश कुमार खेती करता है। मंगलवार को किसी काम से गांव भैरवी आया था। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह सड़क किनारे पैदल चल रहा था। जब वह एक निजी स्कूल पास पहुंचा तो उसे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। जब उसने पास जाकर देखा शव सड़ा हुआ था। सिर से खून निकला था। बाद में उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। मौके से टीम को किसी वाहन की टूटी लाइट मिली है। अब पुलिस ने वाहन की टक्कर का अंदेशा जताकर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।