{"_id":"68efe44efe8f7d5cd70558ca","slug":"malyesiya-kabaddi-team-taking-training-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-146297-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मलयेशिया टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मलयेशिया टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया
Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मलेशिया खिलाड़ियों के साथ कुलदीप दलाल। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। आगामी एशियन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए मलयेशिया की राष्ट्रीय कबड्डी टीम गांव हंसावास खुर्द स्थित वाइब्रेंट खेल एकेडमी में पसीना बहा रही है। टीम भारतीय कबड्डी के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन ले रही है।
एकेडमी में टीम का एक महीने का विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें खिलाड़ी सर्कल कबड्डी के विभिन्न पहलुओं पर अभ्यास कर रहे हैं। आगामी एशियन सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप मलयेशिया में आयोजित की जाएगी। इसमें कई एशियाई देशों की टीमें भाग लेंगी।
शिविर का निरीक्षण एशियन सर्कल कबड्डी महासचिव कुलदीप दलाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया और मलयेशिया टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कुलदीप दलाल ने बताया कि मलयेशिया टीम की यह तैयारी न केवल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी बल्कि भारत और मलयेशिया के बीच खेल सहयोग को भी मजबूत करेगी।
विज्ञापन
इस दौरान एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब जांघू, कोच मनोज कोच पलनी, गुरमीत कोच, मास्टर नवीन श्योराण, मंजीत पहलवान, वीरेंद्र फोगाट, कृष्ण धनासरी, सुरेंद्र चहल मौजूद रहे।
फोटो 20- मलयेशिया के खिलाड़ियों के साथ कुलदीप दलाल। विज्ञप्ति