फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Malkosh youth dies under suspicious circumstances

Charkhi Dadri News: मालकोष के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 18 May 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Malkosh youth dies under suspicious circumstances
मृतक मंजीत की फाइल फोटो। 
चरखी दादरी। जिले के गांव मालकोष निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मालकोष निवासी 30 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने जमीन विवाद में कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार शाम को एक युवक मंजीत को ऑटो में नागरिक अस्पताल में लेकर आया। यहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित करने पर युवक ने मंजीत के ही फोन से उसके भाई को सूचना दी और चला गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार, सिटी पुलिस और एफएसएल टीम भी अस्पताल में पहुंची। खबर लिखे जाने तक किसी के बयान दर्ज नहीं हो सके थे। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गांव मालकोष निवासी राकेश ने बताया कि गांव निमड़ी निवासी एक युवक रविवार दोपहर को 11-12 बजे उसके भाई मंजीत को घर से बुलाकर ले गया था। शाम 5:36 बजे उक्त युवक ने मंजीत के फोन से उसे कॉल कर कहा कि मंजीत को नागरिक अस्पताल दादरी में एडमिट करवाया है और शायद उसकी मौत हो गई है। जिस पर राकेश ने युवक को 20 मिनट इंतजार करने को कहा लेकिन जब वे अस्पताल पहुंचे तो उक्त युवक यहां से उसके भाई के फोन को लेकर जा चुका था। करीब 37 सेकेंड कॉल पर बात हुई। उसके बाद से फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर पुलिस टीमें अस्पताल में पहुंची और जांच शुरू की। राकेश के अनुसार उसके भाई की कमर, बाजू व गर्दन पर नीले रंग के निशान है। उन्हें संदेह है कि मंजीत की हत्या की गई है। उसने कहा कि कुछ लोगों के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। बौंद कलां थाना प्रभारी एसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मंजीत अविवाहित था और खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed