फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Malaria Day: 182 teams of Health Department will go door-to-door to check water pots

मलेरिया दिवस: स्वास्थ्य विभाग की 182 टीमें घर-घर जाकर करेंगी पानी की बर्तनों की जांच

Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Malaria Day: 182 teams of Health Department will go door-to-door to check water pots
आज मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर पानी के बर्तनों और टंकियों की जांच करने का अभियान शुरू करेगा। इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार के निर्देशों पर 182 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बर्तनों में लारवा मिलने पर प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस देंगी। शहरी क्षेत्र के दस टीमें और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 172 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि हर साल मलेरिया दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग विभिन्न गतिविधियां करता है। लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए टीमें एक तरफ जागरूकता अभियान चलाती हैं, तो दूसरी ओर लोगों को घर घर जाकर सावधानियां बरतने के लिए भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 182 टीमें गठित कर दी गई हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने इन टीमों को रविवार से चेकिंग और जागरूकता अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जिले के हर गांव के लिए एक टीम गठित की गई है। एक टीम में एक एमपीउचडब्ल्यू और एक हेल्थ वर्कर को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील है कि रविवार को ड्राई डे मनाएं और इस दिन घर के कूलरों और पानी के अन्य बर्तनों को खाली कर दोबारा से भरें। पिछले साल लारवा मिलने पर 300 से अधिक लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों से लगातार घट रही मलेरिया संक्रमितों की संख्या
दादरी जिले में तीन सालों से मलेरिया संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है। 2018 की में जिले में 30 लोग मलेरिया से ग्रस्त मिले थे। 2019 में यह आंकड़ा गिरकर 12 पर पहुंच गया। 2020 में महज दो ही मलेरिया ग्रस्त मिले थे। पिछले तीन सालों में जिले में किसी मलेरिया संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

मलेरिया दिवस को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं। जांच और जागरूकता अभियान के लिए सीएमओ ने टीमों का गठन कर दिया है। रविवार से टीमें अपना काम शुरू कर देंगी।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed