फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Main line disc malfunction, power supply stalled for eight hours in 18 villages

मेन लाइन की डिस्क में हुई खराबी, 18 गांवों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Wed, 16 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Main line disc malfunction, power supply stalled for eight hours in 18 villages
33 केवी सब पावर स्टेशन सांजरवास के अधीन 18 गांवों में मंगलवार रात को आठ घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कट से लोग रातभर परेशान रहे। मच्छरों के बीच लोगों को जाग कर रात काटनी पड़ी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेन लाइन की डिस्क में खराबी आने पर बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बौंदकलां फीडर में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे बिजली गुल हो गई। आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद सप्लाई फिर आई, लेकिन इसके कुछ देर बाद तीन बार फिर ट्रिपिंग हुई। फिर रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। घंटे तक इंतजार करने के बाद रात एक बजे ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने के बारे में पूछताछ के लिए सांजरवास पावर सब स्टेशन में कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पूछताछ केंद्र पर जबाव नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ के नंबर पर भी फोन कॉल की, लेकिन बिजली अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। लोगों को पूरी रात जाग कर काटनी पड़ी। करीब सुबह आठ बजे जाकर गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

इन गांवों में गुल रही बिजली
गांव बौंदकलां, बौंद खुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, सांवड़, लांबा, कोहलावास, मिसरी, जयश्री, झींझर, भागेश्वरीए, अचीना, बास, रानीला और फौगाट में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक डाउन के चलते बिजली हुई गुल
33 केवी पावर सब स्टेशन सांजरवास के प्रभारी कुलदीप यादव ने बताया कि 33 हजार वोल्टेज की मुख्य लाइन की डिस्क में खराबी आने के कारण लाइन ब्रेक डाउन हो गई, जिसके चलते बिजली गुल हो गई थी। सुबह आठ बजे सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कॉल रिसीव नहीं करने पर उन्होंने जबाव दिया कि पूछताछ केंद्र का नंबर व्यस्त रहता है। कई बार फोन की बैटरी लो होने के कारण भी कॉल रिसीव नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed