फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mahant died during tapasya

Charkhi Dadri News: खड़ी तपस्या कर रहे महंत अचेत होकर गिरे, जान गई

Thu, 22 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
mahant died during tapasya
 मृतक मुकेश कुमार उर्फ मुख्तानाथ। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। अटेला कलां के मंडालिया धाम पर 41 दिन की खड़ी तपस्या कर रहे महंत मुकेश उर्फ मुख्तानाथ (52) की मंगलवार को तपस्या के दौरान मौत हो गई। वह नौसवां गांव के रहने वाले थे। तपस्या के 21 दिन पूरे कर चुके थे। पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में मृतक महंत का पोस्टमार्टम कराया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्तानाथ करीब तीन साल पहले महंत बने थे। वह पिछले दो साल से अटेला कलां स्थित मंडालिया धाम पर रह रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी 41 दिन की खड़ी तपस्या 10 जून को पूरी होनी थी। महंत तपस्या के 21 दिन पूरे कर चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तपस्या के दौरान महंत के अचेत होने पर सूचना डायल 112 को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिर महंत के शव को दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। बुधवार को महंत मुख्तानाथ का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह अटेला कलां चौकी ने बताया कि मुख्तानाथ के बेटे मोनू के बयान दर्ज किए गए। दादरी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed