फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lumpy virus: Vaccine is over with Animal Husbandry Department, second consignment will reach 24

लंपी वायरस: पशु पालन विभाग के पास वैक्सीन खत्म, 24 तक पहुंचेगी दूसरी खेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lumpy virus: Vaccine is over with Animal Husbandry Department, second consignment will reach 24
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस की वैक्सीन खत्म हो गई हैं। अब 24 अगस्त तक दूसरी खेप पहुंचने की उम्मीद है। विभाग ने 15 गोशालाओं में फॉगिंग का काम पूरा कर लिया है। अब तक जिले में 4932 गोवंश को वैक्सीन लगाई जा चुकी है जबकि गोवंशों की संख्या 38 हजार है। विभाग को 40 हजार वैक्सीन की जरूरत है। बीमारी से मौत होने पर पशु को दबाने के लिए अलग से जगह भी चिह्नित कर दी गई है।
विज्ञापन

लंपी वायरस से निपटने के लिए पशुपालन विभाग सक्रियता से जुटा हुआ है। विभाग में कार्यरत पशु परिचर, वीएलडीए, वेटेरनरी सर्जन, एसडीओ व डिप्टी डायरेक्टर गोशालाओं व अन्य स्थानों पर गोवंश की देखरेख व जांच आदि के काम में जुटे हैं। सरकार ने बीमारी को देखते हुए कर्मचारियों के अवकाश भी रद्द कर रखे हैं ताकि बीमारी पर जल्दी काबू पाया जा सके और इसका ज्यादा फैलाव न होने पाए।
विज्ञापन

रविवार को विभाग की अलग-अलग टीमों ने गोशालाओं का दौरा किया और वहां फॉगिंग करवाई गई। विभाग ने जिला की सभी 15 गोशालाओं में फॉगिंग का काम पूरा कर लिया है। जिस गोशाला में किसी गोवंश की मौत होती है तो उसे दबाने के लिए अलग से जगह भी चिह्नित कर दी गई है। गोशाला प्रबंधकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं। गोशालाओं में सभी गोवंश की प्रारंभिक जांच विभाग चिकित्सकों द्वारा कर दी गई है। अब तक जिला से 18 गोवंश के सैंपल वायरस जांच के लिए भेजे गए हैं। इन रिपोर्ट आने में पांच से एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये है गोशालाओं में गायों की स्थिति
गोशाला - गोवंशों की संख्या
1 श्रीसिद्ध बाबा मस्तनाथ गोशाला कपूरी- 425
2 श्री बाबा हरिदास गोशाला रानीला 398
3 श्रीकृष्ण गोशाला चरखी दादरी 827
4 श्रीकृष्ण सेवादल चरखी दादरी 795
5 श्रीकृष्णा गोशाला फौगाट दादरी 459
6 श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला रामपुरा 308
7 बाबा मुुंगीपा गोशाला समिति शीशवाला 343
8 श्री यदुवंशी पीड़ित पशु सेवा गोशाला समिति 061
9 श्री राधे कृष्णा गोशाला कादमा 899
10 आर्या गोशाला कन्या गुरुकुल पंचगांव 105
11 बाबा जमनागिरी गोसेवा समिति छपार 192
12 श्रीश्याम बरनाला गोशाला हंसावास कलां 251
13 श्रीकृष्णा गोशाला घिकाड़ा 232
14 नंदीशाला शहर दादरी 245
15 श्रीकेशव गोशाला अचीना 326
जिले की सभी गोशालाओं में फॉगिंग करवा दी गई है। गोशाला प्रबंधकों को आवश्यक हिदायतें जारी कर दी हैं। विभाग की टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। गोवंश के खानपान का भी ध्यान रखा जा रहा है। वैक्सीन की डिमांड भेज रखी है जल्दी ही मिलने की उम्मीद है।
डॉ. जसंवत जून, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed